Hanuman Chalisa

फिच की टिप्पणी से शेयर बाजार में भारी गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (12:31 IST)
मुंबई। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच की टिप्पणी तथा राजकोषीय घाटा बढ़ने की चिंताओं के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही भारी गिरावट दर्ज की गई। 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 528.76 अंक यानी 1.47 प्रतिशत गिरकर 35,377.90 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 164.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत लुढ़ककर 10,852.45 अंक पर रहा।

दिन का कारोबार समाप्त होने तक सेंसेक्स 2.34 प्रतिशत गिरकर 35067 पर था। निफ्टी में भी 2.33 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।  वह 256 अंक गिर गया। 
 
सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक 3.22 प्रतिशत तक गिर गए। सरकार ने बजट में शेयर बाजार की एक लाख से अधिक की दीर्घावधि पूंजीगत आय पर 10 प्रतिशत कर लगाने की घोषणा की जिससे बाजार की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा है। एशियाई बाजारों के नरम रुख ने भी बाजार को प्रभावित किया है।
 
उल्लेखनीय है कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग ने शुक्रवार को कहा कि सरकार पर कर्ज के भारी दबाव के कारण भारत की रेटिंग में सुधार रुक गया है। फिच का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक ही दिन पहले पेश बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

ईंधन और खर्च बचाने के लिए गुजरात सरकार एक्शन मोड में, आम जनता की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 300 नई एसटी बसें

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

अगला लेख