Festival Posters

शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स 86000 पार, निफ्टी 14 माह बाद ऑल टाइम हाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 नवंबर 2025 (11:11 IST)
share market news : भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को बंपर उछाल के साथ इतिहास रच दिया। सेंसेक्स 86000 पार पहुंच गया तो निफ्टी 26,295.55 प्वाइंट्स के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 
 
बेंचमार्क इंडेक्‍स निफ्टी 50 ने गुरुवार को करीब 14 महीने बाद नया रिकॉर्ड स्‍तर छुआ। इससे पहले निफ्टी ने सितंबर 2024 में 26,277 का आंकड़ा छुआ था। गुरुवार सुबह ये रिकॉर्ड टूट गया।
 
सेंसेक्स 85,609.51 बुधवार के मुकाबले 85,745.05 पर खुला और 86,026.18 तक ऊपर चढ़ा। वहीं निफ्टी ने सितंबर 2024 में बनाए गए अपने पिछले टॉप लेवल 26,277.35 को तोड़ते हुए 26,306.95 तक पहुंच लिया। बैंक निफ्टी इंडेक्स भी शुरुआती ट्रेड में 59,802.65 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों से मिले संकेत ने सेंसेक्स और निफ्टी की चाल को तेजी प्रदान की। IMF ने भी अपनी स्टाफ कंसल्टेशन रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि भारत वित्त वर्ष 2029 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को तूफानी तेजी आई थी। सेंसेक्स 1022 अंकों की छलांग लगाकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 26200 के पार पहुंच गया। हर सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी मेटल शेयरों में रही, जो 2% से अधिक बढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल-गैस सेक्टर में भी मजबूत तेजी रही। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन भी बढ़कर 474.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कौन है रहमानुल्लाह लकनवाल जिसने नेशनल गार्ड पर बरसाई गोलियां, क्या है उसका अफगानिस्तान कनेक्शन?

झारखंड से रेल लाइन से जुड़ेगा ओडिशा, 60 किलोमीटर की नई रेल लाइन को मंजूरी

मूक-बधिर 'खुशी' के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने सहारा, शिक्षा और आवास की उठाई जिम्मेदारी

हांगकांग की हाईराइज इमारतों में भयावह आग, 44 की मौत, 300 से ज्यादा लापता

दिल्ली: बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक, हजारों नौकरियां खतरे में

अगला लेख