Hanuman Chalisa

दिवाली से पहले शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स ने बनाया 52 हफ्तों का हाई, निफ्टी भी 25,700 पार

नृपेंद्र गुप्ता
शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (13:53 IST)
Share market review Market ki Baat : भारतीय शेयर बाजार के लिए दीपावली से पहले वाला हफ्ता जबरदस्त रहा। सेंसेक्स 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी 25,700 का मनौवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई के करीब नजर आ रहे हैं। बैंक निफ्टी ने भी 57,830 इस बार नए स्तर को छुआ। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह।
 
कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल : 13 अक्टूबर को हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 174 अंक गिरकर 82324 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी 58 अंकों की गिरावट के साथ 25,227 अंक पर जा पहुंचा। 14 अक्टूबर को सेंसेक्स में 297 अंकों की गिरावट हुई। निफ्टी भी 82 अंक गिर गया। 15 अक्टूबर से मानों शेयर बाजार की चाल ही बदल गई। बुधवार को सेंसेक्स 576 अंक बढ़कर 82,605 अंक पर बंद हुआ तो निफ्टी भी 178 अंकों की बढ़त के साथ 25,324 पर पहुंच गया।

16 अक्टूबर को सेंसेक्स 862 अंक बढ़कर 83,468 अंक पर जा पहुंचा, निफ्टी भी 262 अंकों की बढ़त के साथ 25,585 पर बंद हुआ। 17 अक्टूबर को सेंसेक्स 485 अंक बढ़कर 84,000 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 125 अंकों की बढ़त के साथ 25,700 के पार पहुंच गया।
 
इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल : सितंबर में खुदरा महंगाई दर गिरकर 1.54 प्रतिशत हो गई। थोक महंगाई दर भी घटकर 0.13 फीसदी हुई। भारत और अमेरिका में ट्रेड डील में प्रगति हुई तो आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टलिना जॉजीवा ने भी भारत को दुनिया की अर्थव्यवस्था का इंजन बताया। इन सकारात्मक कारणों से निवेशकों में उत्साह का संचार हुआ। इन बातों से शेयर बाजार निवेश की धारणा बनी। इस वजह से सेंसेक्स 1452 अंक बढ़ गया तो निफ्टी में 425 अंकों की बढ़त दिखी।
 
क्या कहते हैं एक्सपर्ट : बाजार विशेषज्ञ मनीष उपाध्याय ने कहा कि पिछला हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा। बैंक, फाइनेंस, रियलिटी और टेलिकॉम सेक्टरों में माहौल सकारात्मक है। रिलायंस के नतीजों से भी निवेशकों में उत्साह है।

हालांकि उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्ते में बाजार में मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। अमेरिका में शटडाउन नहीं खुल है। यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर ट्रंप की बयानबाजी तथा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खुले युद्ध के नए मोर्चे से भी बाजार प्रभावित नजर आ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई से मात्र 2 फीसदी दूर है। आने वाले समय में शेयर बाजार में निवेश की स्थिति बन रही है। हालांकि बीच बीच में मुनाफा वसूली के भी आसार नजर आ रहे हैं। लोगों को अच्छे शेयरों में निवेश करना चाहिए।
 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : दिल्‍ली में बढ़ रहा प्रदूषण, पहाड़ों पर बर्फबारी, अब जमकर चमकेगी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स ने बनाया 52 हफ्तों का हाई, निफ्टी भी 27,000 पार

कौन हैं नवीन कुमार, जो एक सीट पर 2 पार्टियों से लड़ रहे हैं चुनाव

LIVE: देशभर में धनतेरस का उत्साह, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पंजाब में गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

अगला लेख