Hanuman Chalisa

महायुति की जीत से शेयर बाजार में सुनामी, 2 दिन में निवेशकों ने कमाए 13 लाख करोड़ रुपए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 25 नवंबर 2024 (16:48 IST)
Share Market Update : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को मिली धमाकेदार जीत और दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के दम पर सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार उछाल दर्ज हुआ। महायुति की जीत से शेयर बाजार में 2 दिन में निवेशकों ने 13 लाख करोड़ रुपए कमाए। सेंसेक्स ने करीब 993 अंक की छलांग लगाई और निफ्टी भी 315 अंक चढ़ गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र की तेजी को जारी रखते हुए 992.74 अंक यानी 1.25 प्रतिशत चढ़कर 80,109.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,355.97 अंक बढ़कर 80,473.08 अंक पर पहुंच गया था।
ALSO READ: Share bazaar: सप्ताह के प्रथम दिन शेयर बाजार में आई तेजी, Sensex 1300 और निफ्टी 405 अंक चढ़ा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 314.65 अंक यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,221.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
 
दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। इस बीच ऑनलाइन खानपान आपूर्तिकर्ता जोमैटो को 23 दिसंबर से जेएसडब्ल्यू स्टील की जगह बीएसई सेंसेक्स के समूह में शामिल करने का फैसला किया गया है। यह बीएसई की अनुषंगी एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा घोषित नवीनतम सेंसेक्स पुनर्गठन का हिस्सा है।
ALSO READ: Share bazaar: बाजार में जोरदार तेजी, Sensex उछलकर 79,000 के पार, Nifty भी 557 अंक चढ़ा
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, बाजार ने सबको अचंभे में डालने की अपनी क्षमता शुक्रवार को निफ्टी में 557 अंक के उछाल के साथ दिखाई थी और यह सिलसिला महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के दम पर जारी रहा। इस चुनाव का व्यापक राजनीतिक संदेश है और बाजार के नजरिए से यह बेहद सकारात्मक है।
 
भाजपा ने शनिवार को घोषित महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट पर रहा।
 
यूरोप के बाजार दोपहर के कारोबार में लाभ में थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 74.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,278.37 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
ALSO READ: Share bazaar: दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आई तेजी, Sensex 254 और Nifty 86 अंक चढ़ा
बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,961.32 अंक बढ़कर 79,117.11 अंक पर और निफ्टी 557.35 अंक चढ़कर 23,907.25 अंक पर बंद हुआ था। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

अगला लेख