Hanuman Chalisa

गजलक्ष्मी व्रत : श्राद्ध पक्ष की अष्टमी को इस नैवेद्य से प्रसन्न होंगी देवी महालक्ष्मी

Webdunia
आश्विन कृष्ण अष्‍टमी को गजलक्ष्मी या महालक्ष्मी व्रत का बहुत महत्व है। श्राद्ध महालय के दौरान आने वाली इस अष्टमी के दिन धन की देवी महालक्ष्मी को इस खीर का नैवेद्य चढ़ाकर माता से समस्त मनोकामना पूर्ण होने का आशीष प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें सरल विधि- 
 
शाही बासमती खीर
 
सामग्री : 2 लीटर गाढ़ा दूध, 2 मुट्ठी बासमती राइस, आधा कटोरी मेवा कतरन, 4 बड़े चम्मच शकर, आधा चम्मच पिसी इलायची, कुछ मात्रा में केसर के लच्छे। 
 
विधि : खीर बनाने से कुछ देर पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। अब मोटे तले वाले बर्तन में दूध लेकर गरम करके उबालें और गाढ़ा होने दें। चावल का पानी निथार कर दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें। चावल पकने के बाद शकर डालें और गलने तक दूध को लगातार चलाते रहें। बीच में छोड़े नहीं।

खीर जब अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तब उसमें मेवा कतरन, इलायची डालें और केसर के लच्छे डाल दें। खीर को अच्छीतरह उबलने दें और गाढ़ी होने पर आंच बंद कर दें। तैयार शाही बासमती राइस खीर से अष्टमी के मां गजलक्ष्मी और पितृ देवता का पूजन करके भोग लगाएं और अपनी मनोकामना कहें। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

लता मंगेशकर और सुमन कल्याणपुर : एक अज्ञात स्‍टेशन, देरी से आने वाली एक रेल की प्रतीक्षा और दिल ने फिर याद किया

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

अगला लेख