Hanuman Chalisa

सर्दी में दिनों में ट्राय करें यह खास तरह की मिठाई, सेहत को मिलेंगे यह फायदे

Webdunia
Winter Recipe
 

अंजीर (Anjeer) एक मधुर फल होने के साथ ही इसका सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदे देता है। अगर आप मधुमेह रोग से पीड़ित हैं तो आप इसका सेवन कर सकते है। घर पर ही यह मिठाई बनाकर आप ठंड के मौसम में सेवन कर सकते हैं। आइए जानें कैसे बनाएं ? How To Make Anjeer Barfi 
 
अंजीर-डेट्‍स बर्फी Burfi recipe
 
सामग्री :
1 लीटर दूध, 150 ग्राम अंजीर, 150 ग्राम गुठली निकले हुए पिंडखजूर, 2 चम्मच देसी घी, 1/2 कप मेवे की कतरन, 1 चम्मच इलायची पाउडर, कुछेक केसर के लच्छे।
 
विधि :
मिठाई बनाने से कुछ देर पूर्व अंजीर को धोकर, साफ करके खजूर और थोड़े से दूध में भिगोकर रख दें। 15-20 मिनट के पश्चात इस सामग्री को मिक्सर में महीन पीस लें। अब बाकी बचे दूध को उबलने रख दें, जब दूध का मावा बनने लगे तब इसमें घी और पिसा हुआ मिश्रण डालकर अच्छी तरह चलाते रहे। 
 
अब इलायची पाउडर और केसर और मेवे की कतरन मिला दें और अच्छीतरह एकसार कर लें। जब यह मिश्रण जमने लायक हो जाए, तब एक थाली में घी का हाथ लगाकर इसे जमा दें। ठंडा होने पर चौकोर आकार में इसकी बर्फी काट लें। अब डिब्बे में अलग-अलग जमा दें अथवा परिवारजनों सर्व करें। ठंड के दिनों में खास तौर पर तैयार की गई यह मिठाई निश्चित रूप से सभी को पसंद आएगी। तो फिर देर किस बात की, आप भी बनाएं और इस खास स्वीट्‍स का आनंद उठाएं। 
 
नोट: आप चाहे तो काटने से पूर्व इसके ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकती है। 
 
जानिए फायदे- Health Benefits 
 
- मधुमेह रोग में अंजीर का सेवन विशेष लाभकारी होता है। अत: यह मिठाई आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
 
- पिंडखजूर के सेवन से जहां अच्छी नींद आती हैं, वहीं इसमें मौजून कार्बोहाइड्रेट्स, विटमिन बी-6, प्रोटीन और आयरन जैसी बहुत सारी खूबियां होने के कारण भी आप इस मिठाई का सेवन कर सकते हैं। 
 
- अगर आप क्षय रोग अथवा टी.बी. के रोग से परेशान हैं तो बढ़ते कफ रोकने के लिए इस मिठाई का सेवन फायदेमंद रहेगा।
 
- पेट या खराब पाचन के कारण बुखार-सा महसूस हो रहा है तो आपके लिए अंजीर का सेवन हितकर रहगा। 
 
- दमे या अस्थमा रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं।
 
- अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज जैसे खनिज और एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर भी भरपूर मात्रा होती है, जो कि डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद उपयोगी होती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख