Hanuman Chalisa

डायबिटीज रोगी घर पर कैसे बनाएं Healthy Sugar Free Dates Rolls, जानिए

Webdunia
Dates Roll Recipe
 
 
सामग्री :
 
500 ग्राम पिंड खजूर (डेट्‍स, Dates), 1 कटोरी सिंकी और पिसी हुई तिल, दो बड़े चम्मच ताजी मलाई, 1 कप काजू, बादाम, पिस्ते की कतरन तथा थोड़ी-सी खसखस।
 
विधि :
 
सबसे पहले पिंड खजूर की गुठली निकालकर टुकड़े-टुकड़े कर लें। अब कड़ाही में मलाई गरम करके उसमें पिंडखजूर के टुकड़े डालें व हिलाती रहें। पिंड खजूर गल जाने पर उसमें पिसी हुई तिल, मेवे की कतरन डालकर गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को एक थाली में लेकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 बड़े-बड़े रोल बना लें।
 
 
अब एक थाली में थोड़ी-सी खसखस फैला दें। फिर बने हुए रोल को खसखस पर लपेटें और एक प्लास्टिक शीट में लपेटकर फ्रिज में रख दें। 2-3 घंटे बाद बाहर निकाल कर शीट हटा दें व चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। यह मिठाई खाने में लाजवाब और कई दिनों तक खराब नहीं होती है। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

 
नोट : मधुमेह के रोगी जिनके लिए मिठाई, चीनी इत्यादि वर्जित है, वे सीमित मात्रा में खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ALSO READ: मधुमेह रोगी ट्राय करें यह खास रेसिपी, कैसे बनाएं फ्रूट्‍स शुगर फ्री डेजर्ट, पढ़ें सरल विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख