Hanuman Chalisa

सर्दियों में सेहतमंद लाजवाब शाही गाजर का हलवा...

Webdunia
सर्दियों का मौसम आ गया है। सर्दियों के दिन आए और गाजर के हलवे की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) अमूमन सभी को पसंद होता है। इसे खाने का मजा खासकर ठंड के दिनों में ही आता है। तो फिर देर किस बात की, अपने घर बनाइए इस सरल विधि से गाजर का शाही हलवा... 
 
सामग्री :
 
1 लीटर दूध, 1 किलो गाजर, खोया 200 ग्राम, 300 ग्राम शक्कर, 4 चम्मच घी, आधा कप मेवे की कतरन, आधा चम्मच इलायची पावडर, कुछेक मेवे अलग से। 
 
विधि :
 
गाजर को साफ कर पहले छील लें फिर कद्दूकस कर लें। एक बर्तन में 2 चम्मच घी डालें और गाजर को 5 से 7 मिनट तक भून लें। अब इसमें दूध मिलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए। फिर इसमें शक्कर मिलाएं और इसे चलाती रहें जब तक शक्कर पूरी तरह से घुल न जाए। 
 
अब इसमें खोया और सूखे मेवे की कतरन भी मिला दें। ऊपर से इलायची और 2 चम्मच देसी घी और मिलाकर कुछ देर पकाएं। आंच से उतारकर मेवों से सजाकर गरमा-गरमा लाजवाब शाही गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) पेश करें।
 
- राजश्री कासलीवाल 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख