Hanuman Chalisa

हरे चने की बर्फी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेमिसाल

Webdunia
Hare Chane Ki Barfi
 
- राजश्री
 
हरे चने (Hare Chane) जिन्हें छोड़ भी कहा जाता है, ये सेहत के लिए अच्छे माने जाते है। इसके कई प्रकार के व्यंजन हमारे घरों में बनाए जाते हैं। यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं हरे चने की बर्फी बनाने की रेपिसी, पढ़ें और आप भी ट्राय करें- 
 
सामग्री : 
 
250 ग्राम ताजे हरे चने के दाने, 500 ग्राम मावा, 600 ग्राम शकर का बूरा, कुछेक केसर के लच्छे, थोड़ा-सा घी, 1/4 पाव कटोरी मेवा कतरन, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, चांदी का बरक अपने स्वेच्छा नुसार।
 
विधि : 
 
- सबसे पहले छीले हुए हरे चने को साफ कर लें, फिर उन्हें धोकर हल्का-सा पानी डालकर मिक्सी के महीन होने तक पीस लें। 
 
- अब एक कढ़ाई में घी गरम करके हरे चने का मिश्रण डालकर अच्छी तरह सेंक कर अलग रख लें। 
 
- मावे को किसनी से घीस कर एक कढ़ाई में धीमी आंच पर थोड़ी देर सेंक लें। 
 
- थोड़ा ठंडा होने पर हरे चने तथा मावे में शकर का बूरा और इलायची पाउडर डाल दें। 
 
- अब एक थाली या परात लेकर उसमें चारों तरफ घी का हाथ घुमाएं और तैयार हरे चने का मिश्रण अच्छी तरह फैला कर मेवे की कतरन बुरका दें।
 
- जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो चाकू की सहायता से मनचाहे आकार में हरे चने की बर्फी काट लें। 
 
- लीजिए तैयार हैं खास अवसर पर बनाई गई हरे चने की स्वाद में बेमिसाल बर्फी। खुद भी खाएं औरों को भी खिलाएं।

नोट : यदि आप चाहे तो बर्फी को काटने से पहले ऊपर से चांदी का बरक भी लगा सकते हैं। 

ALSO READ: विंटर सीजन में खाएं गरमा-गरम आटे का हलवा, नोट करें सरल रेसिपी

ALSO READ: विंटर सीजन में खाएं गरमा-गरम आटे का हलवा, नोट करें सरल रेसिपी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख