Hanuman Chalisa

रक्षाबंधन के पकवान : मीठे शकरपारे

Webdunia
- राजश्री
 
सामग्री : 
500 ग्राम मैदा, 200 ग्राम रवा, 350 ग्राम शकर, घी (आधा कप गरम किया हुआ मोयन के लिए), चुटकी भर नमक, बेकिंग पावडर, तलने के लिए पर्याप्त घी। 
 
विधि : 
शकरपारे बनाने के लिए एक बर्तन में एक-दो घंटे पहले शकर को आधा गिलास पानी में गला दें ताकि शकर का पानी बन जाए। अब मैदा और रवा मिक्स करके घी का मोयन, चुटकी भर नमक, बेकिंग पावडर डालकर मिक्स कर लें तथा तैयार शकर के पानी से आटे को कड़ा गूंथ लें और थोड़ी देर कपड़े से ढंककर रख दें। 
 
अब मैदे की मोटी लोई बनाकर थाली या बड़े पटिए पर मोटी बेल लें। चाकू या सांचे की सहायता से मनचाहे आकार में शकरपारे काट लें और कपड़े पर फैला दें। सारे शकरपारे बन जाने के बाद एक कड़ाही में घी गरम करके शकरपारे को गुलाबी कुरकुरे होने तक तल लें, फिर पेपर पर डालकर अतिरिक्त तेल अलग कर दें। ठंडे होने के बाद कुरकुरे मीठे शकरपारे को डिब्बे में भर कर रख दें और घर आए मेहमानों को खिलाएं।

ALSO READ: इन पारंपरिक व्यंजनों से मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार, पढ़ें 5 सरल व्यंजन विधियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख