suvichar

आज इस प्रसाद से लगाएं श्री विष्णु को भोग, प्रसन्न होकर देंगे आशीष

Webdunia
बेसन बर्फी
 
भगवान श्री विष्णु पीले रंग की चीजों का नैवेद्य चढ़ाने से अतिप्रसन्न होते है और अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाते हुए विशेष वरदान भी देते हैं। अगर आप भी अपनी मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो अवश्य पढ़ें यह विधि... 
 
सामग्री : 
 
500 ग्राम मोटा बेसन, एक कप दूध, एक छोटा इलायची पावडर, 4-5 केसर, 2 बड़े चम्मच घी, 750 ग्राम शकर। 
 
विधि :
 
बेसन छान कर उसमें घी का मोयन डालकर दूध से कड़ा आटा गूंथ लें। अब मोटी-मोटी लोई बनाकर उसे मोटा रखकर पूड़ी जितना बड़ा बेल लें। ओवन गर्म करके उसमें मोटी रोटी रख दें। धीमी आँच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा दाग न पड़ने पाए। 
 
दोनों तरफ सिंकने के पश्चात उसे गरम-गरम ही हाथ से बारीक मसलते जाए। थोड़ी ही देर बाद उसका बारीक बूरा तैयार हो जाएगा। इसे बड़ी छेदवाली चलनी से छान लें और बाकी बचे मिश्रण को मिक्सी में बारीक कर फिर छान लें। कड़ाही में थोड़ा-सा घी गरम करके तैयार मिश्रण को धीमी आँच पर गुलाबी होने तक और खूशबू आने तक सेकें। 
 
शकर में 1 गिलास के करीब पानी डालकर 3 तार की चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में एक चम्मच घी, इलायची, केसर और बेसन का सिका बूरा डालकर एकसार मिला दें। एक थाली में घी लगाकर मिश्रण को थाली में फैला दें। ठंडी होने पर बर्फी के आकार में काट लें। बेसन की स्वादिष्ट बर्फी से भगवान को नैवेद्य चढ़ाएं और वरदान पाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

Indian Gooseberry: आंवला का जादू: रोज एक आंवला खाने से बालों और आंखों में होंगे ये 7 बड़े बदलाव

मृत्युपूर्व चेतना के लौटने का चमत्कार

बहुत ज्यादा सोचते हैं (Overthinking)? दिमाग को शांत और खुश रखने के लिए रोज करें ये 7 आसान योगासन

सभी देखें

नवीनतम

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

Feng Shui Wind Chimes: घर की सुख-शांति के लिए कितनी रॉड वाली विंड चाइम है बेस्ट? जान लीजिए सही नियम

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

मानवीय सवालों की सुनामी में बढ़ती समाधान शून्यता!

बदनाम हुए तो क्या? नाम तो हुआ

अगला लेख