Hanuman Chalisa

इस रंगपंचमी पर बनाएं शाही मीठी खुरमी, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे

Webdunia
Mithi Khuramee Recipe
 
होली, रंगपंचमी, दीपावली हो या रक्षाबंधन इन खास पर्वों पर घरों में नमकीन शकर पारे, मीठी खुरमी तथा मीठे शकर पारे बनाने की परंपरा रही है। आइए रंगपंचमी के इस रंगबिरंगी पर्व पर मीठी चाशनी वाले शाही खुरमी बनाने की सरल विधि यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं। पढ़ें विधि- 
 
सामग्री : 
 
4 कप मैदा, 1 कप मोयन के लिए घी, 2 कप शक्कर, 1/2 कप पानी, तलने के लिए घी, पाव कप बादाम-पिस्ता की कतरन, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, 2 कप शक्कर से बनी दो तार की चाशनी। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले मैदे में घी का मोयन देकर गुनगुने पानी से कड़ा आटा गूंथ लें। अब इसको गोल आकार में बेलकर अपनी पसंद के अनुसार लंबी-लंबी अथवा चौकौर आकार में स्ट्रिप काट लें। अब हर लंबी-लंबी स्ट्रिप पर थोड़ा-सा पानी का हाथ लगाएं और गोल-गोल करके फोल्ड करके रख दें। इसी तरह सभी सामग्री के खुरमी बनाकर तैयार कर लें और अब एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक तलें। 
 
जब सारी खुरमी तैयार हो जाएं तब 2 कप शक्कर में आधा कप पानी डालकर दो तार की चाशनी तैयार करें। अब उसमें बादाम-पिस्ता की कतरन और इलायची पावडर मिला लें। चाशनी थोड़ी ठंडी होने पर सभी खुरमी को एक-एक करके चाशनी में छोड़ते जाएं और थोड़ी देर बाद खुरमी को चाशनी से निकाल कर एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें। रंगपंचमी के पावन पर्व पर शाही खुरमी का आनंद उठाएं। 
 
-RK. 

ALSO READ: भांग की ठंडाई कैसे बनाएं, जानिए होली के खास पेय के बारे में

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

Good Friday: गुड फ्राइडे से जुड़ी 6 खास परंपराएं जानिए

ईरान-US युद्ध और खाद का आसन्न संकट, रूस और चीन के फैसले ने बढ़ाई चिंता

श्री हनुमंत स्तवन: अतुल्य शक्ति

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

अगला लेख