Christmas: ठंडे मौसम में बदल रही है पसंद, इस बार नटमेग केक से मनेगा क्रिसमस

Webdunia
Nutmeg Cake
 
Christmas Cake बढ़ती ठंड से इस बार लोगों की खान-पान को लेकर पसंद बदल गई है और सेहत को लेकर लोग पहले से भी ज्यादा जागरूक हो गए है। जिस वजह से इम्युनिटी बूस्टर केक की ओर चलन बढ़ रहा है। आपके लिए इस मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा नटमेग केक (Nutmeg Cake Recipe), पढ़ें आसान विधि- 
 
सामग्री : Cake Ingredients 
6 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 1 कप मैदा, 1/2 कप कैस्टर शुगर, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1/2 चम्मच वनिला एसेंस, 1 चम्मच बैकिंग पावडर, 3 बड़े चम्मच दूध, 3 बड़े चम्मच खांड, 1 चुटकी पिसा हुआ जायफल, 1 चुटकी नमक, दाल शक्कर (पिसी हुई) 1 चुटकी, अदरक (पिसा हुआ) आधा चम्मच, आइसिंग शुगर 2 चम्मच। डेकोरेशन के लिए कुछेक काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी या जेम्स गोली। 
 
विधि : Cake recipe method
सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बैकिंग पावडर, नमक, जायफल व दाल शक्कर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें। 
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को बीस मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर बीस मिनट बेक कर लें। आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर लगाएं। अब ऊपर से काले अंगूर, स्ट्रॉबेरी या जेम्स गोली से सजाकर ठंड के मौसम में नटमेग केक पेश करें। 

ALSO READ: Delicious Christmas Cake: इस क्रिसमस पर बनाएं डेलीशियस चॉकलेट केक

ALSO READ: क्रिसमस पर तैयार करें डायबिटीज फ्रेंडली केक, पढ़ें सरल विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

शरीर में दिखने लगे हैं ये लक्षण, तो तुरंत सावधान हो जाएं, समय से पहले पहचान लें थायरॉइड

मन को शांत और फोकस करने का अनोखा तरीका है कलर वॉक, जानिए कमाल के फायदे

क्या है वजन घटाने नया फ़ॉर्मूला 5:2 डाइट? जानिए इसके फायदे

होली का रंग नहीं पड़ेगा स्किन पर भारी, यह घरेलू नुस्खा है सबसे असरदार

बालों की ग्रोथ के लिए एलोवेरा जेल में ये सफेद चीज मिला कर तैयार करें हेअर मास्क

सभी देखें

नवीनतम

कानून की दलीलें देने वालों को खाकी का गिरेबां पकड़ने में शर्म क्‍यों नहीं आई?

कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी आटे की रोटी? जानिए कैसे करें आटे में मिलावट की जांच

कितनी है 8 महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की सैलेरी

सतरंगी रंगों की लिए बरसात, है आई रंग पंचमी की सौगात... इन संदेशों से भेजें देव होली की शुभकामनाएं

Rang Panchami Recipe 2025 : जानें इस बार रंगपंचमी पर क्या पकवान बना सकते हैं?

अगला लेख