Hanuman Chalisa

कार्तिक पूर्णिमा Bhog : आज इस खास भोग से करें देवी-देवता को प्रसन्न, पढ़ें 7 Steps

Webdunia
किसी भी खास अवसर पर या शुक्रवार अथवा पूर्णिमा के दिन देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए एक खास भोग बनाया जाता है। आज धन की देवी माता लक्ष्मी का दिन शुक्रवार भी है और कार्तिक पूर्णिमा का विशेष संयोग बन रहा है। अत: कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रीहरि विष्णु और देवी लक्ष्मी का पूजन करके और उन्हें खीर का भोग लगाकर प्रसन्न करके उनकी विशेष कृपा पा सकते हैं। आइए जानें-

 
सामग्री : गाय का दूध 2 लीटर, डेढ़ मुट्ठी चावल, 1/4 कटोरी मेवा कतरन, 3 बड़े चम्मच शकर, कुछेक लच्छे केसर (दूध में भीगे हुए), 1/2 चम्मच इलायची पाउडर।
 
विधि : 
1. खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। 
 
2. दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। 
 
3. दूध में 5-10 उबाल आने पर चावल का पूरा पानी निथार कर उसमें डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
 
4. चावल पकने के बाद शकर डाल दें और शकर पिघलने तक लगातार चलाती रहें, बीच में छोड़े नहीं। 
 
5. खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाने पर इसमें मेवे की कतरन और इलायची पाउडर डाल दें। 
 
6. अब दूध में भीगी केसर को मैश करके उबलती खीर में डाल दें। 
 
 
7. गैस बंद कर दें। ठंडी होने पर इस खास खीर से देवी-देवता और चंद्रमा को भोग लगाएं। 

ALSO READ: Healthy tips : ये 5 संकेत बताते हैं भोजन में है पोषक तत्वों की कमी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

अगला लेख