khatu shyam baba

शरद पूर्णिमा रेसिपी : गाय के दूध से बनी शाही खीर

Webdunia
* शरद पूर्णिमा पर ऐसे बनाएं स्वादिष्‍ट खीर कि सब अंगुलियां चाटते रह जाएं
 
सामग्री : 
2 लीटर गाय का दूध, डेढ़ मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी मेवे की कतरन (बादाम-पिस्ता, काजू), 3 बड़े चम्मच शक्कर, 3-4 लच्छे केसर दूध में भीगे हुए, 1/2 चम्मच इलायची पावडर।
 
विधि :
खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। दूध में चार-पांच उबाल आने पर चावल का पूरा पानी निथार कर उसमें डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
 
चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शक्कर पिघलने तक लगातार चलाती रहें, बीच में छोड़े नहीं। अब इसमें मेवे की कतरन और पिसी इलायची डाल दें। अब कटोरी में रखी भीगी केसर को मैश कर दें और उबलते खीर में डाल दें। खीर अच्छी गाढ़ी होने के पश्चात गैस बंद कर दें। तैयार गाय के दूध से बनी शाही खीर से भगवान को भोग लगाकर त्योहार का आनंद उठाएं।

ALSO READ: शरद पूर्णिमा विशेष : मेवा और खसखस की खीर

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

National Science Day: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

PM मोदी के इजरायल दौरे में भारत की रक्षा नीति में बड़े बदलाव के संकेत , भारत को हथियार नहीं, तकनीक चाहिए

अगला लेख