Dharma Sangrah

अच्छी सेहत के लिए ठंड में लड्डू कैसे बनाएं?

Webdunia
Winter Delicacies Food : यदि आप भी इस सर्दभरी मौसम में अपनी अच्छी सेहत रखना चाहते हैं तो ऐसे बनाएं ठंड के स्पेशल लड्डू और पाएं अच्छे स्वास्थ्य का वरदान। जानिए यहां ठंड के लड्‍डू बनाने की सबसे आसान विधि-Laddu Recipe 
  
Ingredients for Winter Laddu Recipe : सामग्री- 150 ग्राम बारीक पिसी हुई सोंठ, 600 ग्राम गेहूं का मोटा आटा, 150 ग्राम बारीक कटा गोंद, 100 ग्राम खसखस, 250 ग्राम मेवा कतरन, 50 ग्राम मेथीदाना (बारीक पिसा हुआ), 10 ग्राम इलायची पाउडर, 100 ग्राम खारक पाउडर, 1 किलो गुड़, 250 ग्राम शकर का बूरा (पिसी शकर), शुद्ध घी जरूरत के अनुसार। 
 
How to make Sonth Laddu : विधि- ठंड के खास लड्‍डू (Sonth Laddu) बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम करके गोंद को तल कर हल्का-सा कुचल लें। अब खसखस डालकर हल्का सेंककर निकाल लें। उसी कढ़ाई में थोड़ा-सा घी डालें और मेथीदाने को धीमी आंच में भून कर अलग रख लें। 
 
अब पुन: कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें और आटा डालकर भून लें। आटा गुलाबी सिंकने पर सोंठ पाउडर डालकर उसे भी भून लें। आवश्‍यकता हो तो घी थोड़ा-थोड़ा डालकर चलाते हुए भूनते रहें। आटा ब्राउन होने पर आंच से उतार लें। अब गुड़ को बारीक करके गरम कढ़ाई में थोड़ा-सा घी डालकर उसके साथ चलाएं। 
 
जब गुड़ और घी अच्छीतरह मिक्स हो जाए तो आंच बंद कर दें। अब पूरी तैयार सामग्री उसमें डाल दें। मेवे की कतरन, शकर का बूरा और इलायची पाउडर मिला दें। पूरे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके गुनगुना रहने पर सभी सामग्री के लड्डू बना लें। लीजिए आपके लिए तैयार है स्वाद में लाजवाब और अच्छी सेहत के लिए खास माने गए सोंठ के लड्‍डू (Sonth ke Laddu)। 
 
ठंड के दिनों में यह एक लड्‍डू (Winter Laddu Recipe) शरीर को जहां गर्माहट तो देगा ही, वहीं कई रोगों से लड़ने में आपकी मदद भी करेगा तथा अच्छी सेहत भी बनाए रखेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

Teddy Day 2026: पार्टनर को खुश करने के टिप्स और जरूरी सावधानियां

शबरी की भक्ति से रामराज्य का मार्ग

Valentine Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

अगला लेख