Hanuman Chalisa

कैसे बनाते हैं ठंड के लड्डू?

Webdunia
गोंद न सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दी के मौसम में खासतौर पर इसका उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। गोंद में खजूर, घी, बादाम, अखरोट आदि कई चीजों को एकसाथ मिलाकर इसके लड्‍डू बनाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होते हैं।आइए जानते हैं ठंड के लड्डू बनाने की सबसे सरल विधि- 
 
सर्दी के खास लड्‍डू

सामग्री :
 
200 ग्राम गोंद, 500 ग्राम बादाम, 3 कप उड़द का आटा, 250 ग्राम खजूर बारीक कटी हुई, 100 ग्राम अखरोट की कतरन, 250 ग्राम खोपरा बूरा, 450 ग्राम शकर का बूरा, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1/2 चम्मच सौंठ पाउडर, शुद्ध घी आवश्यकतानुसार।
 
विधि : 
 
सबसे पहले गोंद को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर 2-3 घंटे के लिए धूप में रख दें। वैसे आजकल बाजार में कटी हुई गोंद आसानी से मिल जाती है, आप उसे भी उपयोग में ले सकते हैं। 
 
अब कढ़ाई में घी गरम करके सबसे पहले थोड़ा-थोड़ा गोंद डालें। जब वह आकार में फूलकर दुगना हो जाए तब घी से बाहर निकाल लें। इसी तरह पूरा गोंद तलकर अलग थाली में निकाल कर रख लें। फिर बचे हुए घी में आटा डालें और धीमी आंच पर करीब 15-20 मिनट तक भूनें। जब आटा भूनने की खुशबू आने लगे तब आंच बंद करके इसे एक परात में निकाल लें। 
 
अब बादाम, खजूर और अखरोट, सौंठ पाउडर को उसी कढ़ाई में डालकर हल्का-सा सेंक लें। अब सभी तली हुई सामग्री में खोपरा बूरा, इलायची और गोंद मिलाकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। मिश्रण ठंडा होने पर इसमें शकर का बूरा मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह एकसार कर लें। हाथों में थोड़ा-सा घी लगाकर अपनी पसंद के आकार में गोल-गोल लड्डू बना लें।

ठंड के दिनों में खास तौर तैयार किए गए इन गोंद के लड्‍डुओं का सेवन खुद भी करें और परिवार वालों को भी खिलाएं। ये लड्‍डू कई बड़ी सेहत संबंधी समस्याओं को दूर रखने में लाभदायी है। अत: ठंड में इनका सेवन करना ना भूलें। 

gond laddu

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख