rashifal-2026

ठंड के लड्डू कैसे बनाते हैं, जानिए सरल विधि

Webdunia
Winter Laddu
 
Winter Super food स्वादिष्ट सोंठ-मेवे के लड्‍डू 
 
जाड़े के दिनों (Winter food) में विशेष तौर पर बादाम, अखरोट, गोंद, घी और खजूर खाने का ज्यादा महत्व है। यह भी कहा जाता है कि बादाम खाने से जहां दिमाग तेज होता है और खून बढ़ता है वहीं गोंद, अखरोट, खजूर, घी, सोंठ आदि के सेवन से शरी‍र बलशाली बनता है। आइए यहां जानें सोंठ-गोंद और मेवे के लड्‍डू Winter Laddu recipe बनाने की विशेष रेसिपी-  
 
सामग्री : 2 कप उड़द का आटा, 50 ग्राम सोंठ पाउडर, 150 ग्राम गोंद, 200 ग्राम खोपरा बूरा, 350 ग्राम पिसी शकर अथवा बूरा, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, देसी घी (आवश्यकतानुसार), 1 बड़ी कटोरी बादाम, खजूर, अखरोट बारीक कटे हुए, कुछेक केसर के लच्छे।
 
आसान विधि : winter special food सबसे पहले बारीक कटी गोंद को एक कड़ाही में घी गरम करके तल लें यानी जब वह आकार में फूलकर दुगना हो जाए तब घी से बाहर निकाल लें। अब शेष बचे घी में उड़द का आटा डालकर धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें, अगर आवश्यक लगे तो इसमें और घी एड करें। जब आटा सिंकने की महक आने लगे तब सौंठ पाउडर को उसमें डालें और हल्का-सा भून लें। आंच बंद करके इस मिश्रण को बड़ी थाली या परात में निकाल लें और ठंडा होने दें। 
 
अब उसी कड़ाही में थोड़ासा घी डालकर मेवे की कतरन को थोड़ा सेंक लें। खोपरा बूरा डालकर हिलाएं और गैस बंद कर दें, इस सामग्री को गरम कड़ाही में ही रहने दें। अब दाल का मिश्रण गुनगुना रहने पर इसमें शकर का बूरा और बाकी सभी सामग्रियां यानी तला हुआ गोंद, मेवा कतरन, पिसी इलायची, केसर आदि सभी चीजें मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह एकसार कर लें। अब अपनी मनपसंद के आकार में लड्डू Laddu बना लें। ठंड के दिनों के बहुत उपयोगी ये स्वादिष्ट सोंठ-मेवे के लड्‍डू सभी को खिलाएं और खुद भी खाएं।

ALSO READ: winter special dish : मक्के की रोटी और सरसों का साग की शानदार रेसिपी

ALSO READ: Gond ke Laddu recipe : हार्ट और कैंसर जैसी बड़ी समस्या से रखेंगे दूर, विंटर में खाएं ये खास लड्‍डू
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सर्दियों में सेहत और स्वाद का खजाना है मक्के की राब, पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानें रेसिपी

सर्दियों में रोजाना पिएं ये इम्यूनिटी बूस्टर चाय, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

रूम हीटर के साथ कमरे में पानी की बाल्टी रखना क्यों है जरूरी? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

Makar Sankranti Kite Flying: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का पर्व: एक रंगीन उत्सव, जानें इतिहास, महत्व और प्रभाव

ग्रीनलैंड बन सकता है ट्रंप का अगला शिकार

Pongal Recipes: पोंगल के दिन के लिए 5 सुपर स्वादिष्ट रेसिपी और व्यंजन

Vivekananda Quotes: दुनिया को एक नई दिशा दे सकते हैं स्वामी विवेकानंद के ये 10 अनमोल विचार

Makar Sankranti Essay: मकर संक्रांति पर्व पर रोचक हिन्दी निबंध

अगला लेख