T20 World Cup 2024 में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं ये दो टीमें, गिलक्रिस्ट की चेतावनी

नेपाल और नीदरलैंड T20 World Cup में कर सकते हैं उलटफेर: गिलक्रिस्ट

WD Sports Desk
शनिवार, 1 जून 2024 (14:53 IST)
T20 World Cup 2024 News : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का मानना है कि नेपाल और नीदरलैंड टी20 विश्व कप में बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ चौंकाने वाले परिणाम दे सकते हैं।
 
नेपाल और नीदरलैंड को बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। गिलक्रिस्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के कारण नेपाल की टीम काफी मजबूत हो गई है।
 
गिलक्रिस्ट ने शनिवार को एसईएन रेडियो से कहा,‘‘मेरा मानना है कि नेपाल एक ऐसी टीम है जो अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उसके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ वर्षों से लगातार बड़ी लीग में खेल रहे हैं। ’’
 
नेपाल को हालांकि विश्व कप से पहले बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके लेग स्पिनर संदीप लामिछाने अमेरिका का वीजा नहीं मिलने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।


<

Nepal and Netherlands can cause an upset in the T20 World Cup: Adam Gilchrist
https://t.co/CaUOFl0Mmt pic.twitter.com/fIwiMeyCGb

— Cricket In Focus (@cricketinfocus) June 1, 2024 >
नीदरलैंड की टीम ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर किया था और गिलक्रिस्ट का मानना है कि इस टीम को हराना आसान नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा,‘‘ नीदरलैंड की टीम हमेशा चुनौती पेश करती है तथा वह फिर से उसी ग्रुप में है जिसमें दक्षिण अफ्रीका है। पिछले विश्व कप में एडिलेड में खेले गए मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को हराया था और इस बार भी वह उलटफेर कर सकती है।’’ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

अगले महीने होने वाले INDvsPAK मुकाबले में यह होंगे अंपायर्स

T20I World Cup जीतेगी वह टीम जो UAE में..इस खिलाड़ी ने बताया क्या है अहम

बांग्लादेश का प्रशंसक बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने हमले की आशंका से इनकार किया

INDvsBAN 2nd Test के पहले दिन हुआ 65 ओवरों का नुकसान, कैसे होगी भरपाई?

अगला लेख