Festival Posters

सोशल मीडिया पर तालिबान का समर्थन करने पर असम में 14 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (18:55 IST)
गुवाहाटी। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का सोशल मीडिया पर कथित तौर पर समर्थन करने के मामले में असम के विभिन्न इलाकों से 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां शुक्रवार रात से की गईं और इन पर गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम, आईटी अधिनियम और सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। असम के विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया पर तालिबान का समर्थन करने वाले पोस्ट लिखने के मामले में असम पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: जालंधर में दूसरे दिन भी किसानों का प्रदर्शन, ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित
सिंह ने लोगों को भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहने की भी सलाह दी। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट को रीट्वीट करने और उन्हें लाइक करने पर लोगों को दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस उपमहानिरीक्षक वायलेट बरुआ ने कहा कि असम पुलिस सोशल मीडिया पर तालिबान के समर्थन में टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
ALSO READ: क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान क्रिकेट सीरीज नहीं होने देगा तालिबान? PCB ने उठाया यह कदम
उन्होंने ट्वीट किया कि हम इस तरह के लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर रहे हैं। अगर आपकी नजर में कोई ऐसी चीज आती है तो कृपया पुलिस से संपर्क करें। कामरूप (ग्रामीण), बारपेटा और धुबरी जिलों से दो-दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। वहीं दरांग, दक्षिण सलमारा, गोवालपारा और होजाई जिलों से एक-एक व्यक्ति की गिरफ़्तारी हुई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बराक घाटी के तीन जिलों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जहां करीमगंज से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं दो अन्य जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख