तालिबान के खिलाफ अफगानिस्तान के नागरिकों की बगावत!

Webdunia
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (11:50 IST)
अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ खुलकर अफगानी नागरिकों ने बगावत कर दी है। पूरे देश में अफगान लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतर आए है। अब्दुल हक चौराहे पर लोगों ने अफगानिस्तान का झंडा फिर फहरा दिया है। सड़क पर अफगानी झंडे को चूमते हुए महिलाएं देखी जा रही है। देश के विभिन्न भागों में अब तालिबान के विरोध में आवाज उठाने लगी हैं। तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन अफगानिस्तान के कई शहरों तक फैल गए हैं। लोगों का सबसे अधिक विरोध अब काबुल में देखा जाने लगा है।

वहीं अफगानी झंडा लहराने के बाद तालिबान का असली चेहरा भी सामने आ गया है। तालिबान ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक कुनार प्रांत के असदाबाद में तालिबानियों ने विरोध कर रहे कुछ लोगों पर गोलीबारी की है, जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब है कि तालिबान ने अफगानिस्तान को शरीया कानून के अनुसार चलाने का एलान किया है जिसके बाद अब वहां के लोगों ने खुलकर बगावत कर दी है।

दूसरी ओर काबुल में फंसे भारतीयों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। काबुल से निकाले गए 150 भारतीयों को दोहा लाया गया है और अब दोहा से भारत लाया जाएगा। उधर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि हम हमेशा याद रखें कि कोविड के बारे में जो सच है, वही आतंकवाद के बारे में और भी सच है। हममें से कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है, जब तक कि हम सभी सुरक्षित न हों।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख