UN की खाद्य एजेंसी ने चेताया, अफगानिस्तान के 1.4 करोड़ लोगों पर भुखमरी का खतरा

Webdunia
गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (09:53 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि देश में तालिबान के कब्जे के बाद वहां एक मानवीय संकट उत्पन्न हो रहा है जिसमें 1.4 करोड़ लोगों के सामने भुखमरी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

ALSO READ: अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला, अफगानिस्तान में बने रहेंगे अमेरिकी सैनिक
 
विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए देश की निदेशक मेरी एलेन मैकग्रार्टी ने बुधवार को काबुल से संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि अफगानिस्तान के संघर्ष, 3 वर्षों में देश के सबसे बुरे सूखे और कोविड-19 वैश्विक महामारी के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव ने पहले से ही विकट स्थिति को तबाही की ओर धकेल दिया है।

ALSO READ: तालिबान ने भारत से आयात-निर्यात पर लगाई रोक
 
मैकग्रार्टी ने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक फसलें नष्ट हो गई हैं और सूखे से पशुधन तबाह हो गया है। तालिबान के आगे बढ़ने के साथ-साथ सैकड़ों-हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और सर्दियां भी आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में भोजन वहां पहुंचाने की दौड़ जारी है, जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

ALSO READ: अफगानिस्तानी राजनयिक का अशरफ गनी पर बड़ा आरोप, सरकारी कोष से की 16.9 करोड़ डॉलर की ‘चोरी’
 
उन्होंने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम ने मई में 40 लाख लोगों को भोजन पहुंचाया और अगले कुछ महीनों में 90 लाख तक इसकी पहुंच बनाने की योजना है लेकिन इसमें कई चुनौतियां हैं। मैकग्रार्टी ने संघर्ष को रोकने का आह्वान किया और दान देने वालों से आग्रह किया कि वे देश में भोजन पहुंचाने के लिए आवश्यक 20 करोड़ डॉलर प्रदान करें ताकि सर्दियां शुरू होने और सड़कें अवरुद्ध होने से पहले यह समुदायों तक पहुंच सके।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख