तालिबान की क्रूर सजाएं फिर होंगी शुरू, फाउंडर मेंबर तुराबी ने किया ऐलान

Webdunia
शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (20:01 IST)
अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोगों को अभी भी खौफ और क्रूर सजाओं के साए में ही जीना होगा। वैसे तालिबान ने पहले ही कहा था कि वह शरिया कानून लागू करेगा, लेकिन अब उसके संस्थापक सदस्य मुल्ला नूरद्दीन तुराबी ने ऐलान कर दिया है कि अफगानिस्तान में पुरानी सरकार के दौरान दी जाने वाली क्रूर सजाओं को फिर शुरू किया जाएगा।

खबरों के अनुसार, तालिबान के संस्‍थापक सदस्‍य मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में इस बार भी लोगों के हाथ काटने जैसी क्रूर सजाओं का सिलसिला जारी रहेगा। तुराबी ने कहा कि गलती करने वालों की हत्या करने और अंग-भंग किए जाने का दौर जल्द लौटेगा।

तुराबी ने कहा कि इस तरह की सजाओं से लोगों में खौफ बढ़ता है। तालिबान कैबिनेट इस पर विचार कर रहा है कि ऐसी सजाएं सार्वजनिक तौर पर दी जाएं या नहीं और जल्द इसकी पॉलिसी बना ली जाएगी। तुराबी ने कहा कि हम इस्लाम को मानेंगे और कुरान के आधार पर अपने कानून बनाएंगे।

गौरतलब है कि तालिबान ने इसी महीने अपनी कार्यवाहक सरकार का ऐलान किया था और वह फिर से अपराधियों को शरिया कानून के तहत क्रूर सजा देने और महिलाओं पर सख्त पाबंदियां लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए तालिबान के 'अच्छाई का प्रचार और बुराई की रोकथाम' मंत्रालय ने काम भी शुरू कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख