हरतालिका तीज व्रत का नाम कैसे पड़ा, जानिए पार्वती माता का रहस्य

WD Feature Desk
बुधवार, 20 अगस्त 2025 (13:13 IST)
Hartalika Teej Vrat 2025: हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव व माता पार्वती की रेत के द्वारा बनाई गई अस्थाई मूर्तियों का पूजन करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन तथा संतान की प्राप्ति के लिए इस दौरान प्रार्थना करती हैं। अब सवाल उठता है कि हरतालिका तीज का नाम हरतालिाक तीज क्यों पड़ा? क्या है इसके पीछे की कथा का रहस्य? 
 
हरतालिका तीज का अर्थ: हरतालिका शब्द, हरत व आलिका से मिलकर बना है, जिसका अर्थ क्रमशः हरण व स्त्रीमित्र होता है। हरण अर्थात किसी का अपहरण करना। कुछ लोग इस शब्द का अर्थ हड़ताल से जोड़कर भी देखते हैं।
 
हरतालिका की कथा में छुपा शब्द का अर्थ: हरतालिका तीज की कथा के अनुसार, पार्वतीजी की सहेलियां उनका अपहरण कर उन्हें घने जंगल में ले गई थीं। ताकि पार्वतीजी की इच्छा के विरुद्ध उनके पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से न कर दें। माता पार्वती बचपन से ही भगवान शिव को पाने के लिए व्रत कर रही थीं। 17 वर्षों तक व्रत रखने के बाद कहते हैं कि उन्होंने 64 वर्षो तक जंगल में घोर तप किया था।
 
संपूर्ण कथा पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें:- ALSO READ: हरतालिका तीज व्रत की संपूर्ण कथा | Hartalika Teej Vrat Katha
 
हरतालिका पूजा के लिए सुबह का समय उचित माना गया है। यदि किसी कारणवश प्रातःकाल पूजा कर पाना संभव नहीं है है तो प्रदोषकाल में शिव-पार्वती की पूजा की जा सकती है। इस दिन महिलाएं शिव-पार्वती की मिट्टी से बनी प्रतिमा की पूजा-अर्चना करती हैं। पूजा के बाद हरतालिका व्रत कथा को सुना जाता है।
ALSO READ: हरतालिका तीज की पूजा की संपूर्ण सामग्री

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या घर में कुत्ता पालना चाहिए? जानिए ज्योतिष और धर्मशास्त्रों के नियम

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

एक माह में 2 ग्रहण, 7 को सूर्य और 21 को चंद्र ग्रहण से घट सकती है सबसे बड़ी घटना

भविष्यवाणी: क्या फिर से होगा पहलगाम जैसा आतंकवादी हमला, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र, अमेरिका की चाल

जब धर्मराज युधिष्ठिर ने शरणागत कुत्ते के लिए छोड़ दिया था स्वर्ग, फिर क्या हुआ? पढ़िए महाभारत की कथा

सभी देखें

धर्म संसार

हरतालिका तीज की पूजा की संपूर्ण सामग्री

पर्युषण महापर्व 2025 के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

हरतालिका तीज के दिन क्यों बनाते हैं मिट्टी के शिवलिंग?

श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण प्रारंभ, जानें कब मनेगी मिच्छामि दुक्कड़म

Aaj Ka Rashifal: मनचाही दिशा में बढ़ेगा जीवन का पहिया, जानें 12 राशियों के लिए 20 August का दैनिक राशिफल

अगला लेख