तेलंगाना रैली में गरजे अमित शाह, बोले- भ्रष्टाचार में देश में सबसे आगे केसीआर

Webdunia
सोमवार, 20 नवंबर 2023 (17:38 IST)
Amit Shah targeted Chief Minister KCR : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर पर देश में भ्रष्टाचार में नंबर एक होने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो बीआरएस सरकार के भ्रष्ट सौदों की जांच कराएगी तथा जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं, उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
 
जनगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) शासन के दौरान कथित घोटालों का भी जिक्र किया, जिनमें कालेश्वरम परियोजना, शराब घोटाला और हैदराबाद के मियापुर में भूमि सौदे शामिल हैं। उन्होंने कहा, केसीआर देश में भ्रष्टाचार के मामले में नंबर एक हैं। भाजपा उनके सभी भ्रष्ट सौदों की जांच कराकर भ्रष्टाचार करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।
 
दो दिन पहले जारी हुए भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में कहा गया है कि सत्ता में आने पर पार्टी कालेश्वरम और धरणी सहित विकास के नाम पर शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की जांच के लिए एक जांच आयोग नियुक्त करेगी। उसके मुताबिक, इन परियोजनाओं में भारी लागत वृद्धि और भ्रष्टाचार देखा गया है।
 
शाह ने भाजपा का वादा दोहराया कि अगर पार्टी 30 नवंबर के चुनाव में सत्ता में आती है तो पिछड़ी जाति के नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और साथ ही जनता के लिए अयोध्या में भगवान राम मंदिर में मुफ्त दर्शन की व्यवस्था भी की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More