Hanuman Chalisa

दाऊद के रिश्तेदार ने किया बिग बॉस 11 के पहले दिन हंगामा, सुना दिया गंदा शेर...

Webdunia
बिग बॉस रिएलिटी शो अपने तीखे अंदाज के लिए हमेशा ही चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार बिग बॉस 11 के पहले ही दिन घर में जमकर हंगामा हुआ। सलमान खान द्वारा होस्ट इस शो में उम्मीद के अनुसार लड़ाई, झगड़ा, बहस, आंसू और सेलिब्रेशन देखने को मिला। एक तरफ जहां सलमान के सामने मंच पर शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता भिड़ गए, वहीं घर के अंदर दाउद की बहन हसीना पार्कर के दामाद जुबैर और सपना चौधरी के बीच एक भद्दे शेर सुनाने पर झगड़ा हो गया। 
 
दरअसल घर के अंदर सभी डाइनिंग टेबल पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच जुबैर ने कहा कि उन्हें एक नॉनवेज शेर याद आया है। जुबैर ने बिना कुछ सोचे शेर कह दिया, ऐसा सुनकर सपना चौधरी नाराज हो गईं और उन्होंने जुबैर से कहा, आपको देखना चाहिए था कि यहां महिलाएं भी बैठी हैं। आप सबके सामने इस ऐसी बात नहीं कर सकते। 
 
सपना की बात सुनकर जुबैर गुस्से में सपना पर चिल्लाने लगे जिसके बाद सपना रोने लगीं और उठ कर चली गईं। सपना को रोते देख टीवी एक्ट्रेस हिना आगे आईं और उन्हें समझाने लगीं। यहां हिना सपना को चुप करा रही थीं तो वहीं पुनीश और जुबैर की गरमा-गरम बहस हो गई। हालत यहां तक आ गई कि जुबैर ने अपना माइक उतारते हुए कहा कि घर से पहले उनसे हाथ जोड़कर कहा गया था कि किसी पर हाथ मत छोड़ना। अब देखते है यह गर्मी क्या गुल खिलाती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

‘डॉन 3’ को लेकर उठे विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहता

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख