टोकियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू के जीवन पर बनेगी फिल्म

Webdunia
शनिवार, 31 जुलाई 2021 (22:33 IST)
प्रमुख बिंदु
इम्फाल। टोकियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू के जीवन पर एक मणिपुरी फिल्म बनेगी। इस संबंध में शनिवार को चानू की तरफ से और इम्फाल की सेउती फिल्म्स प्रोडक्शंस के बीच इम्फाल पूर्व जिले के नोंगपोक काकचिंग गांव स्थित उनके आवास पर एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। निर्माण कंपनी के अध्यक्ष मनाओबी एमएम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

ALSO READ: मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर सलमान खान बोले- आप तो असली दबंग निकलीं
 
उन्होंने बताया कि इस फिल्म को अंग्रेजी और विभिन्न भारतीय भाषाओं में भी 'डब' किया जाएगा। मनाओबी ने कहा कि हम अब एक ऐसी लड़की की तलाश शुरू करेंगे जो मीराबाई चानू का किरदार अदा कर सकती हो। वह दिखने में भी कुछ-कुछ उनकी जैसी हो। इसके बाद उन्हें चानू की जीवनशैली के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। शूटिंग शुरू होने में कम से कम 6 महीने का समय लगेगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख