अनुभव पर भारी पड़ा युवा जोश! 25 मीटर शूटिंग में मनु भाकर राही सरनोबत से 20 पायदान आगे

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (15:36 IST)
टोक्यो: कहते हैं कि अनुभव का कोई तोड़ नहीं होता। यह बात गुरुवार को 25 मीटर मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन के दौरान गलत साबित हुई। कहने को तो राही मनु से ज्यादा अनुभवी है लेकिन आज वह मनु से इस स्पर्धा में पूरे 20 स्थान पीछे पायी गई। हालंकि दोनों के प्रदर्शन में सिर्फ 5 अंको का अंतर था, लेकिन टोक्यों ओंलिपक की स्पर्धाओं में तो 1-1 अंक की लड़ाई होती है।
 
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और राही सरनोबत गुरुवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता की महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन (प्रिसीजन) में क्रमश: पांचवें और 25वें स्थान पर चल रही हैं।
मनु ने असाका निशानेबाजी रेंज पर 44 प्रतिभागियों के बीच क्वालीफिकेशन के प्रिसीजन दौर में 30 निशानों के बाद 292 जुटाए हैं जबकि उनकी हमवतन राही 287 अंक ही जुटा सकी।
 
क्वालीफिकेशन का दूसरा चरण रेपिड दौर शुक्रवार को होगा। क्वालीफिकेशन में शीर्ष आठ में जगह बनाने वाले निशानेबाज फाइनल में प्रवेश करेंगे।

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया