गोलगप्पे के शौकीन हैं नीरज चोपड़ा, उनका कमेंट हो रहा है ट्विटर पर वायरल

Webdunia
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (15:52 IST)
खिलाड़ियों को अपने खान पान का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को ही देख लीजिए। उनको पिज्जा बहुत पसंद था लेकिन कई समय से उन्होंने पिज्जा नहीं खाया था। पदक जीतने के बाद डिनर से लेकर लंच तक उन्होंने पिज्जा खाया। 
 
वैसे तो गोलगप्पे लड़कियों की पसंदीदा डिश मानी जाती है लेकिन भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी इस डिश के फैन है। हाल ही में इस डिश पर उनके द्वारा दिया गया बयान वायरल हो रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि गोलगप्पे खाने से कोई खास नुकसान नहीं होता है। इसमें ज्यादातर पानी होता है और जब आप इसे खाते हैं तो आपका पेट पानी से भर जाता है। 
 
इसमें पपड़ा ज्यादा होती है लेकिन आटे का कम इस्तेमाल होता है। इसमें ज्यादातर हिस्सा पानी का होता है जो आपके शरीर के अंदर जाता है।  हां यह बात अलग है इसमें कुछ मसाले होते हैं जो आपके अंदर जाते है। 
 
अगर गोलगप्पों की बात की जाए तो उसमें उतना ही आटा होता है जितना की 1-2 रोटियों में होता है। अगर आपको यह लगता है कि आपने बहुत गोलगप्पे खा लिए तो सब्र रखिए आपने सिर्फ पानी से ही अपना पेट भरा है।
 
हां यह रोज खाने की मैं किसी को भी सलाह नहीं दे सकता। लेकिन एक एथलीट के लिए कभी कभार गोलगप्पा खा लेने से कुछ नुकसान नहीं होता।
<

"Drooling"#Golgappa Fan Spotted.  pic.twitter.com/R0rwISDnsW

— Lady Nisha (@Lady_nishaaa) August 8, 2021 >
नीरज का गोलगप्पों के बारे मे यह कहना था कि गोलगप्पों के दिवाने लोगों ने ट्विटर पर गोलगप्पे को ही ट्रैंडिंग कर दिया। गोलगप्पे शादी और पार्टियों में कई लोग खाने से पहले खाना पसंद करते हैं। ऐसा कोई चाट कॉर्नर नहीं होगा जहां गोलगप्पे को स्थान नहीं दिया जाता।
 
गोलगप्पे और लड़कियों को लेकर कई तरह के जोक्स बन चुके हैं आज भी कुछ लोगों ने कहा कि वैसे तो नीरज चोपड़ा ने कई प्रेरणादायक बातें कहीं लड़कियों ने वह नजरअंदाज करके सिर्फ गोलगप्पे के बारे में सुना। नीरज और गोलगप्पों को लेकर कुछ ऐसे ट्वीट्स देखने को मिले। (वेबदुनिया डेस्क)
<

Neeraj Chopra said so many inspiring things but women understood only one that there’s no harm in eating golagappas 

— Maithun (@Being_Humor) August 9, 2021 > <

One gold medal reason to eat #Golgappa  pic.twitter.com/LVWdflewly

< — Bhavani Giddu (@bgiddu) August 8, 2021 >
<

Give this guy an extra Sukha Gold medal. pic.twitter.com/D7BXh0CrL7

< — Gabbbar (@GabbbarSingh) August 8, 2021 >
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल