जापान सरकार ने दी भारतीय दल को टोक्यो में अपने दूतावास जाने की मंजूरी

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (21:18 IST)
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को जापान सरकार से खेलगांव छोड़ने और शनिवार को भारतीय दूतावास में एक सम्मान समारोह में भाग लेने की अनुमति मिल गई है।

ओलंपिक खेलों का आयोजन मेजबान शहर और देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच किया जा रहा है तथा खिलाड़ियों और अधिकारियों को खेलगांव और प्रतियोगिता स्थल तक सीमित रहना पड़ रहा है।

भारतीय दल के उप प्रमुख प्रेम कुमार वर्मा ने कहा कि यह सम्मान की बात है कि भारतीय दल को जापान में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा ने निमंत्रण दिया है। राजदूत पदक विजेताओं का सम्मान करेंगे, जबकि अन्य खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे।

वर्मा ने कहा, हम अपने दल के लगभग 30 खिलाड़ियों को दूतावास में ले जाना चाहते थे, लेकिन हमें केवल 13 (कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण दिशानिर्देशों के कारण) लोगों की अनुमति मिली है। राजदूत से मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी।

कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, कांस्य विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया दूतावास का दौरा करने वाली टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

भारतीय अधिकारियों में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, दल प्रमुख वैश्य वर्मा, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के प्रमुख अजय सिंह, भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण सिंह दूतावास का दौरा करेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख