टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने रंग बिरंगे कपड़े पहन बांधा समा (Pics)

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (20:23 IST)
टोक्यो: छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट में अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व किया।भारत मार्च पास्ट में 21 वें स्थान पर उतरा।
<

!  pic.twitter.com/FscLKoTvid

— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) July 23, 2021 >
भारत ने इन खेलों में अपना सबसे बड़ा 127 सदस्यीय दल उतारा है जिसमें 56 महिलाएं शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में लेकिन भारत की तरफ से 19 एथलीटों और छह अधिकारियों के दल ने हिस्सा लिया। मार्च पास्ट में हिस्सा लेने वाले छह अधिकारियों में दल प्रमुख बीरेंद्र प्रसाद बैश्य, उप दल प्रमुख डॉ प्रेम वर्मा, टीम डॉक्टर डॉ अरुण बासिल मैथ्यू, टेबल टेनिस टीम के मैनेजर एमपी सिंह, मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली कमर और जिम्नास्टिक कोच लखन शर्मा शामिल हैं।
<

Gambatte! ! 

< — #Tokyo2020 (@Tokyo2020) July 23, 2021 >
ब्रिटेन के मोहम्मद सबीही ओलम्पिक खेलों के इतिहास में ब्रिटेन के पहले मुस्लिम ध्वजवाहक बने। मार्च परेड का एक अन्य आकर्षण 12 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हेंड जारा थे जो सबसे युवा ध्वजवाहक बने। जारा ने अहमद साबेर हमचो के साथ सीरिया के ध्वजवाहक की भूमिका निभायी।
 
जमैका के दल का नेतृत्व यहां ब्लैक ने किया जबकि टीम में आमतौर पर रहने वाले फर्राटा लीजेंड यूसैन बोल्ट इस बार नदारद थे।
<

He's here!  Pita Taufatofua#Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #Olympics pic.twitter.com/cxnjBs71EJ

— #Tokyo2020 (@Tokyo2020) July 23, 2021 >
चीन ने 400 लोगों से ज्यादा का अपना दल भेजा है जबकि कुवैत ने ओलम्पिक आंदोलन में वापसी की है। कुवैत को राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण 2015 में निलंबित कर दिया गया था।
 
इटली का बड़ा दल अपने धवज के साथ बाहर निकला। इटली की टीम में एक समान पुरुष और महिला खिलाड़ी हैं और वे 20 खेलों में हिस्सा लेंगे। ईरान का दल एक पुरुष और महिला ध्वजवाहक के साथ निकला। ईरान के दल में एक ही महिला एथलीट है।
<

Italy has arrived 

Your hosts for the 2026 Winter Olympics @milanocortina26 | #Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #Olympics pic.twitter.com/I3hVsjOSaD

— #Tokyo2020 (@Tokyo2020) July 23, 2021 >
ओलम्पिक खेलों के सबसे पहले मेजबान यूनान ने मार्च पास्ट की शुरुआत की। उनके बाद शरणार्थियों का दल था। तीसरे नंबर पर आइसलैंड मौजूद था।
 
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने दलों की तरफ हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया । आयरलैंड के बाद अज़रबैजान और अफगानिस्तान निकले। अफगानिस्तान के दल में सिर्फ एक महिला एथलीट है।
<

Misión cumplida. Es un honor representarlos a ustedes. GRACIAS PR  pic.twitter.com/TnOJErdttz

— Adriana Diaz (@diaztabletennis) July 23, 2021 >
समूचे आयरिश दल ने जापान के शाह नारुहितो के समक्ष पूरी तरह झुकते हुए उनका अभिवादन किया । वह एकमात्र ऐसा दल था जिसने जापानी समाज में फैले रीति रिवाज का पालन किया जिसमें बड़ों के सामने आदर के तौर पर झुका जाता है।
 
 
68 हजार लोगों की क्षमता वाले नेशनल स्टेडियम में कोई दर्शक नहीं थे और केवल 1000 हस्तियां उद्घाटन समारोह को देखने के लिए मौजूद थीं।(वार्ता)
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया