Tokyo Olympics : गोल्ड मेडल से चूकी जर्मन खिलाड़ी, कोच ने मु्क्कों से की घोड़े की पिटाई

Webdunia
रविवार, 8 अगस्त 2021 (11:15 IST)
टोक्यो। ओलंपिक महिला ‘मॉडर्न पेंटाथलॉन’ प्रतियोगिता के दौरान घोड़े को मारते हुए वीडियो सामने आने के बाद जर्मनी की एक कोच को खेलों से निलंबित कर दिया गया।
 
टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि कोच किम रेस्नर ‘सेंट बॉय’ नामक घोड़े पर प्रहार कर रही है। रेस्नर का निलंबन केवल टोक्यो ओलंपिक के लिए लागू रहेगा, जो रविवार को समाप्त हो रहा है।
 
बताया जा रहा है कि यह घोड़ा स्पर्धा के दौरान शो जंपिंग दौर में बाड़ (रुकावट) को नहीं कूदा था, जिससे जर्मनी की खिलाड़ी अन्निका श्लेउ स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई।
 
अंतरराष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ ने रेस्नर की वीडियो फुटेज की जांच के बाद कहा, 'ऐसा लग रहा कि वह अपने मुक्के से घोड़े पर प्रहार कर रही है और उनका यह कदम नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।'
 
घुड़सवारी के मॉडर्न पेंटाथलॉन स्पर्धा में अश्वारोहियों को अनजान घोड़े पर निर्धारित समय के भीतर जंपिंग कोर्स पर करतब (खेल) करना होता है। इस प्रतिस्पर्धा के लिए सिर्फ 20 मिनट पहले प्रतियोगियों को उनके घोड़े दिए जाते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख