Modi1Year : मोदी नाम में क्या संदेश छिपा है बता रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मोदी नाम नहीं, मंत्र है जो ऊर्जा भरता है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

विकास सिंह
भोपाल । नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार के एक साल पूरा होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरे देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि वे देश की करोड़ों- करोड़ जनता के हृदय के हार हैं। वे दिलों पर राज करते हैं। भारतवर्ष की मुकुट मणि हैं। लोगों का उनके प्रति अनन्य प्रेम झलकता है। महान नेता प्रधानमंत्री मोदी ने गत छह वर्ष में एक भी अवकाश नहीं लिया। वे हमेशा भारतमाता के लिए, अपनी जनता के लिए घनघोर और अनथक परिश्रम करते रहते हैं। राष्ट्र को ऊँचाईयों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
 
मोदी नाम में ही संदेश छिपा -  मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी नाम में ही संदेश छिपा है। एम से मोटीवेशनल और मेहनती, ओ से ओजस्वी और भारत में छिपी अपार्च्युनिटी को पहचानकर उसे निखारने का प्रयास करने वाले नेता। कोरोना की चुनौती को उन्होंने अवसर में बदला। मोदी के डी का अर्थ है दूरदर्शिता रखने वाले, डायनमिक लीडरशिप और डेवलपमेंट की ओर ले जाने वाले नेता। आई से आशय है, इंस्पायर करने वाले, दृढ़ इच्छा-शक्ति से इंडिया को अलग पहचान देने वाले नेता। वे सभी को ऊर्जा और विश्वास से भरने का कार्य करते हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया विकास पुरुष के नाम से जानती है। मोदी नाम नहीं एक मंत्र है, जो ऊर्जा भरता है। हम भाग्यशाली हैं जो हमें प्रधानमंत्री मोदी के रूप में  नेतृत्व करने वाला एक ऐसा नेता मिला है जिसने कश्मीर से धारा-370 की समाप्ति, नागरिकता कानून, अयोध्या मंदिर निर्माण, तीन तलाक के कानून के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के लिए बीस लाख करोड़ का विशेष पैकेज से सभी के कल्याण के कदम उठाये हैं। 
 
मुख्यमंत्री आशा जताई की प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह राष्ट्रवासियों को प्रेरित करते रहेंगे, मनोबल बढ़ाते रहेंगे और दिलों पर राज करते रहेंगे।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

हेलीकॉप्टर में तेजस्वी यादव की केक पार्टी, 200 जनसभाएं करने पर मुकेश सहनी ने दिया सरप्राइज

नंदीग्राम में महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, 7 कार्यकर्ता घायल

ग़ाज़ा: रफ़ाह में राहत कार्य बुरी तरह प्रभावित, खुले स्थानों पर सो रहे बच्‍चे

गोवा हवाई अड्डे पर गिरी आकाशीय बिजली, 6 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित

यौन संचारित संक्रमण मामलों में इजाफा, WHO ने जताई चिंता

अगला लेख