Hanuman Chalisa

छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को शर्ट उतारकर घुमाया

Webdunia
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले एक शिक्षक को ग्रामीणों ने पिटाई लगाने के बाद शर्ट उतारकर क्षेत्र में घुमाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिचोली से सटे मालीपुरा के माध्यमिक स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। छात्राओं ने यह बात अपने परिजन को भी बताई। 
गुस्साए परिजन और ग्रामीण दोपहर स्कूल पहुंच गए। शिक्षक के साथ पहले मारपीट की और फिर शर्ट निकलवाकर क्षेत्र में ही घुमाया गया। लगभग एक घंटे यह सब होता रहा। परिजन ने शिक्षक से स्कूल में छात्राओं और अन्य लोगों के पैर भी पड़वाए। इसके बाद उसे डायल-100 को सौंप दिया।
 
ग्रामीणों का कहना था कि शिक्षक आए दिन शराब के नशे में स्कूल पहुंचता है और छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता है। सोमवार को भी कक्षा आठवीं की एक छात्रा के साथ उसने अश्लील हरकत की। इसके बाद सभी ने उसका यह हश्र किया। घटना के बाद छात्रा के परिजन शिक्षक पर एफआईआर कराने के लिए थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

अगला लेख