Dharma Sangrah

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियमों में परिवर्तन

WD Feature Desk
गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (12:10 IST)
Ujjain Bhasma Arti Offline Ticket Booking: महाकाल की 6 बार आरती होती हैं, जिसमें सबसे खास मानी जाती है भस्‍म आरती। पूरी दुनिया में यहीं पर शिवजी की भस्मारती होती है। ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली भस्मारती में भगवान शिव को घटा टोप स्वरूप दिया जाता है। उस वक्‍त भगवान शिव दिगंबर स्‍वरूप में होते हैं। एक सूती कपड़े में भस्म को बांधकर उसे शिवलिंग पर बिखेरते हुए आरती की जाती है। पुरुष धोति पहनकर और महिलाएं साड़ी पहनकर इस आरती को केवल देख सकते हैं लेकिन करने का अधिकार केवल यहां के पुजारियों को होता है। भस्मारती में आम और खास जनों के शामिल होने को लेकर कई बार विवाद हुआ है।
 
कुछ सालों पहले तक भगवान महाकाल के गर्भगृह में जाकर दर्शन होते थे और भस्म आरती में शामिल होना आसान था। परंतु भक्तों की संख्या बढ़ने के साथ ही दर्शन करने के नियमों में परिवर्तन किया गया। गर्भगृह में जाकर दर्शन के नियम को बंद करके अब नंदी हाल से ही दर्शन किए जाते हैं। यानी भगवान महाकाल के अब दूर से ही दर्शन होते हैं। इसी तरह भस्म आरती के नियम में भी बदलाव किया गया है।
 
भस्म आरती के ऑफलाइन नियम:
भस्म आरती के अन्य नियम:
 
वर्तमान में जो महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग है, वह 3 खंडों में विभाजित है। निचले खंड में महाकालेश्वर, मध्यखंड में ओंकारेश्वर तथा ऊपरी खंड में श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर स्थित है। नागचन्द्रेश्वर शिवलिंग के दर्शन वर्ष में एक बार नागपंचमी के दिन ही करने दिए जाते हैं। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में और भी ऐसे मंदिर तथा देव प्रतिमाएं हैं, जो श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र हैं। यदि आप महाकालेश्वर के दर्शन करने जा रहे हैं तो जूना महाकाल के दर्शन जरूर करें। महाकाल के दर्शन करने के बाद जूना महाकाल के दर्शन जरूर करना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 नवंबर, 2025)

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, 19 या 20 नवंबर? जानें शुभ मुहूर्त

अगला लेख