Budget 2020: कौनसा देश कितना खर्च करता है अपने बजट पर?

नवीन रांगियाल
शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (11:37 IST)
बजट के बाद उसके अच्‍छे और बुरे होने पर बहस का सिलसिला चलता रहेगा, लेकिन क्‍या आपने कभी हमारे देश के बजट की दूसरे देशों के बजट से तुलना की है। आईये जानते हैं अमेरिका, चीन, पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश जैसे देशों की तुलना में हमारे देश का बजट कैसा है।

जानकर हैरानी होगी कि चीन शिक्षा पर सबसे ज्‍यादा खर्च करता है, जबकि अमेरिका दुनिया में सबसे ज्‍यादा अपने रक्षा बजट पर धन खर्च करता है। भारत शिक्षा और रक्षा बजट में इन दोनों देशों से काफी पीछे है।

किस देश का कितना बजट  
पिछले साला यानी 2019-20 में भारत का कुल बजट 27.86 लाख करोड़ रुपए था, जबकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे कहीं ज्‍यादा धन चीन ने अपनी शिक्षा पर खर्च कर दिए। चीन ने 10 महीने जनवरी से अक्‍टूबर तक 29.58 लाख करोड़ खर्च कर दिए। वहीं दुनिया में सबसे ज्‍यादा शक्‍तिशाली माने जाने वाला अमेरिका अपनी सुरक्षा पर सबसे ज्‍यादा खर्च करता है। 2019-20 में अमेरिका का रक्षा बजट पर 51.21 लाख करोड़ खर्च किए।

स्‍वास्‍थ्‍य बजट पर तुलना
भारत ने स्‍वास्‍थ्‍य पर 64 हजार 999 करोड़ खर्च किए। अमेरिका ने  88.66 लाख करोड़। जबकि चीन ने 1.46 लाख करोड़, पाकिस्‍तान ने 510 करोड़ और बांग्‍लादेश ने 4 हजार 866 करोड़ रुपए खर्च किए।

शिक्षा बजट पर तुलना
भारत ने अपनी शिक्षा पर 94 हजार 854 करोड़, अमेरिका ने 4.56 लाख करोड़, चीन ने 29.58 लाख करोड़, पाकिस्‍तान ने 3 हजार 564 करोड़ और बांग्‍लादेश ने 45 हजार 100 करोड़ खर्च किए।

रक्षा बजट पर तुलना
देश के रक्षा बजट पर  भारत ने 3.05 लाख करोड़, अमेरिका ने 51.21 लाख करोड़, चीन ने 12.61 लाख करोड़, पाकिस्तान ने 53 हजार 164 करोड़ और बांग्लादेश 27 हजार 40 करोड़ व्‍यय किए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख