Budget 2020 : सरकार ने खत्म किया DDT, क्या होगा आप पर असर

Webdunia
रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (08:07 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार 2.0 का दूसरा बजट पेश करते हुए डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) को खत्म किए जाने की घोषणा की। इस टैक्स को खत्म किए जाने से सरकार को करीब 25,000 करोड़ रुपए का राजस्व नुकसान होगा।
 
डीडीटी में कटौती की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। इस वजह से निवेशकों को 3.46 लाख करोड़ रुपए की चपत लगी।
 
क्या होता है DDT : जब कोई कंपनी अपने शेयरधारकों को लाभांश या डिविडेंड देने का ऐलान करती है तो उस पर सरकार 20.35 फीसदी टैक्स (सेस और सरचार्ज मिलाकर) वसूलती है। इस टैक्स की वजह से निवेशकों को लाभांश की कम रकम मिलती है।
 
क्या होगा असर : पहले कंपनियों को डिविडेंट पर डिविडेंट डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स देना होता था और शेयरधारकों को मिलनेवाली यह रकम टैक्स के दायरे से बाहर थी। अब शेयरधारकों को टैक्स देना होगा जबकि कंपनियों को इससे राहत मिल गई है। अब यह रकम शेयरधारकों की कुल आय में जुड़कर टैक्स का जोखिम बढ़ाएगी।
 
कंपनियों को 15% की दर से टैक्स देना होता था। इसके अलावा इस पर अधिभार और उपकर लगता है। यह कंपनी द्वारा लाभ पर दिए गए कर के अतिरिक्त होता है। जबकि निवेशकों को टैक्स स्लैब के अनुसार अलग अलग दर पर टैक्स देना होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख