Hanuman Chalisa

Budget 2021-22 : सौर ऊर्जा डेवलपरों ने कहा, मूल सीमा शुल्क लगाने से परहेज करे सरकार

Webdunia
रविवार, 24 जनवरी 2021 (18:53 IST)
नई दिल्ली। सौर ऊर्जा डेवलपरों ने सरकार से आगामी बजट में सौर ऊर्जा उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) लगाने से बचने की मांग की है। डेवलपरों का कहना है कि अभी कुछ समय के लिए सरकार को सौर ऊर्जा उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क लगाने से बचना चाहिए।

डेवलपरों को आशंका है कि यदि अभी शुल्क लगाया जाता है तो 2022 तक 175 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा का सरकार का लक्ष्य पटरी से उतर सकता है। उद्योग जगत के अनुमान के अनुसार, देश में 35 गीगावॉट नवीकरणीय (अक्षय) ऊर्जा क्षमता के लिए 1.75 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता है।

लगभग 50 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं क्रियान्वयन में हैं। भारत ने पहले ही 90 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा की क्षमता प्राप्त कर ली है, जिसमें 37 गीगावॉट सौर और 38 गीगावॉट पवन ऊर्जा शामिल है। भारत का 2022 तक 175 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। इसमें 100 गीगावॉट सौर और 60 गीगावॉट पवन ऊर्जा शामिल है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। इससे पहले पिछले साल जून में बिजली मंत्री आरके सिंह ने सौर उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क लगाने के सरकार के इरादे के बारे में स्पष्ट रूप से संकेत दिया था।

सोलर पावर डेवलपर्स एसोसिएशन (एसपीडीए) के महानिदेशक शेखर दत्त ने कहा, घरेलू निर्माताओं के परिपक्व होने तक सौर उपकरणों पर बीसीडी को स्थगित करने की आवश्यकता है। कोविड-19 महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला के वर्तमान व्यवधान को देखते हुए सौर उपकरणों के आयात पर निर्भरता को कम किया जाना चाहिए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात से 4 नए चेहरों को उतारकर चौंकाया

अब इंदौर में होगी पानी की हाईटेक टेस्टिंग, आखिर क्‍यों लिया निगम ने यह फैसला?

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

अगला लेख