LIVE: नरेन्द्र मोदी सरकार का संपूर्ण बजट, जानिए मुख्‍य बिन्दु

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला 8वां बजट

LIVE: नरेन्द्र मोदी सरकार का संपूर्ण बजट  जानिए मुख्‍य बिन्दु
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (14:40 IST)
Budget 2025-26 live updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) शनिवार को संसद में मोदी सरकार 3.0 का दूसरा बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग के करदाताओं को बड़ी राहत दी है। अब 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। पल पल की जानकारी... 

02:39 PM, 1st Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसे हर भारतीयों के सपनों को पूरा करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत के सपने को पूरा करने वाला बजट है। वे बचत और निवेश को बढ़ाने वाला बजट है। जनता के बजट के लिए वित्त मंत्री को बधाई। इस बजट से बड़ा परिवर्तन आएगा। 

12:33 PM, 1st Feb
सीतारमण ने मीडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए कहा कि 4 लाख रुपए की आय पर कोई टैक्स नहीं लेगा। इसका मतलब है कि 4 लाख तक की आय पर आपको रिर्टन भी नहीं भरना होगा। 4 लाख से 8 लाख रुपए तक 5 फीसदी टैक्स लगेगा। 8 से 12 लाख तक तक 12 फीसदी, 12 से 16 तक 16 फीसदी, 16 से 20 लाख तक 20 फीसदी और 20 लाख से ऊपर की आय पर 25 फीसदी टैक्स लगेगा।

12:15 PM, 1st Feb

-बजट में मिडिल क्लास के लिए 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं। सरकार ने इनकम टैक्स छूट की सीमा 12 लाख रुपए तक बढ़ाई। 

12:12 PM, 1st Feb
टैक्स : -टैक्स में बुजुर्गों के लिए ऐलान। बुजुर्ग 4 साल तक अपडेटेड रिटर्न भर सकेंगे।
-वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स में छूट बढ़ाई गई। सीनियर सिटीजन की टैक्स छूट दोगुनी की गई। 
-टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपए की गई। टीडीएस की ‍प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। 
-इनकम टैक्स बिल में दंड की जगह न्याय पर जोर। 
-छूट की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की गई। 

12:04 PM, 1st Feb
क्या सस्ता होगा : एलईडी टीवी, एलसीडी टीवी, लीथियम ऑयन बैट्री, 6 जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटेंगे। जीवन रक्षक दवाओं पर सरकार ने 5 प्रतिशत कस्टम ड्‍यूटी पर छूट दी है। 36 अन्य जीवन रक्षक दवाओं पर भी कस्टम ड्‍यूटी में छूट दी गई है। एलईडी और एलसीडी पर कस्टम ड्‍यूटी 5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत की गई। चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे। मेडिकल उपकरण भी सस्ते होंगे। बुनकरों के बनाए कपड़े सस्ते होंगे।  ईवी और मोबाइल की बेट्री सस्ती होगी। समुद्री उत्पाद भी सस्ते होंगे। 

11:48 AM, 1st Feb
-इनकम टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान। अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा। 
-बीमा क्षेत्र के लिए एफडीआई की सीमा बढ़ाई। अब बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी। 
-बिहार में 3  नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट खुलेंगे। पहाड़ी इलाकों में छोटो एयरपोर्ट और हेलीपैड बनाए जाएंगे। 100 नए शहर उड़ान योजना से जुड़ेंगे। 
-50 पर्यटन स्थलों को डेवलप किया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। 
-वीजा नियमों में ढील दी जाएगी। 
-रिसर्च के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की घोषणा। 
-पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार फोलोशिप। 
-नेशनल जियो स्पेशियल मिशन की शुरुआत। 
-इंटरनेशन ट्रेड के लिए भारत ट्रेड नेट की स्तापना। 
-जेनेटिक रिसर्च के लिए दूसरा जीन बैंक बनेगा। 
-ज्ञान भारतम मिशन की शुरुआत। 1 करोड़ पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण होगा। 
-घरेलू इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री को सपोर्ट करेंगे। 
-ग्लोबल कैपेबलिटी सेंटर टियर टू

11:36 AM, 1st Feb
-एक्सीलेंस एआई सेंटर के लिए 500 करोड़।
-हर सरकारी अस्पताल में कैंसर सेंटर। देश में डे केयर कैंसर सेंटर बनेंगे। 
-गिग वर्कस का ई-श्रम पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन। 1 करोड़ गिग वर्कर्स को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा। 
-मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी। 
-शहरी गरीबों की आय बढ़ाने के लिए नई योजना। 
-इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए राज्यों को 1.5 लाख करोड़। 
-जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया जाएगा। 
-हर घर तक नल से जल पहुंचाने की कोशिश। 
-1 लाख करोड़ का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा।
-शहरी सेनीटेशन और सीवरेज को बढ़ावा। 
-2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य। 20 हजार करोड़ का परमाणु ऊर्जा मिशन। 4 करोड़ नए यात्री जोड़ने का लक्ष्य। 
-उड़ान योजना से 1.5 करोड़ लोगों को पायदा। 120 नई जगहों के लिए उड़ान स्कीम। 

11:28 AM, 1st Feb
-फल और सब्जियों के लिए विशेष योजना। 
-मखाना किसानों को भी सरकारों योजनाओं का फायदा। 
-अधिक उपज देने वाले बीजों के लिए राष्ट्रीय मिशन।
-असम के नामरूप में यूरिया प्लांट का निर्माण। 
-एमएसएमई के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़। एमएसएमई देश का दूसरा ग्रोथ इंजन। 
-इंडिया पोस्ट को लॉजिस्टिक संगठन बनाएंगे। 
-स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड। स्टार्टअप लोन गारंटी कम करेंगे। 
-खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना बनेगी। भारत को खिलौनों का ग्लोबल हब बनाएंगे। 
-लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। 
-बिहार में नेशनल इंस्टीट्‍यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी बनेगा। 
-स्कूलों में 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब। 
-भारत के सरकारी स्कूल और स्वास्थ्य केन्द्र 
-भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम लॉ्न्च करेंगे। 
-मेक इन इंडिया मेक फॉर वर्ल्ड को बढ़ावा।  
-सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 लॉन्च। 
-5 लाख महिला एससी-एसटी के लिए योजना। 
-स्किल डेवलपलपमेंट के लिए 5 राष्ट्रीय स्तर के स्किल सेंटर बनाए जाएंगे। 
-देश के 23 आईआईटी में छात्रों की संख्या दोगुनी हुई। आईआईटी में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 
-देश में 3 एआई एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे। 

11:16 AM, 1st Feb
-टैक्स, ऊर्जा और शहरी विकास पर सरकार का ध्यान। 
-कृषि की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर देंगे।
-युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता। 
-ग्रामीण भारत में रोजगार के मौके बढ़ाएंगे। 
-खाद्य क्षेत्र में ‍आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे। 
-दलहन में आत्मनिर्भरता के लिए मिशन।
-राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। 
-बिहार में मखाना बोर्ड का गठन होगा। 
-स्वास्थ्य और रोजगार पर हमारा खास ध्यान। 
-समुद्री उत्पादन में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर। 
-मछुआरों के लिए स्पेशल इकोनॉमी जोन। 
-कपास उत्पादन के लिए पांच साल का प्लान। 
-भारत के पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा। 
-डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन। 
-किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए। 
-धन धान्य योजना से देश के 100 जिलों को फायदा। 

11:02 AM, 1st Feb
-वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया बजट। बजट से पहले विपक्ष ने किया हंगामा। 
-सीतारमण ने कहा, हमारा लक्ष्य देश की प्रगति को बढ़ाना है। 
-हम दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था।
-देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 
-हमारा लक्ष्य सबका विकास है। 
-हमारा लक्ष्य महिलाओं और किसानों को मजबूत बनाना है। 
-युवा, नारी, किसानों समेत 10 बातों पर ध्यान देंगे। 
-विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 
-बजट में युवा, नारी और किसान समेत 10 बातों पर ध्यान।
-पीएम धन्य धान्य योजना का दायरा बढ़ाएंगे। 


10:27 AM, 1st Feb
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट को शनिवार को मंजूरी दे दी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा। कांग्रेस को बजट से कुछ खास उम्मीद नहीं। थोड़ी देर में संसद में पेश होगा बजट। 


09:38 AM, 1st Feb
केंद्रीय बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 136.44 अंक की बढ़त के साथ 77,637.01 अंक पर पहुंचा, निफ्टी 20.2 अंक चढ़कर 23,528.60 अंक पर।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्‍ट्रपति को सौंपी बजट की कॉपी। बजट पर राष्‍ट्रपति से मंजूरी ली। कुछ ही देर में वह संसद पहुंचेगी। जहां केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में मंजूरी के बाद सुबह 11 बजे पेश होगा बजट। 

09:12 AM, 1st Feb
-बजट कॉपी के साथ दिखीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पहली झलक। 
-वित्त मंत्री बजट कॉपी के साथ राष्‍ट्रपति भवन के लिए निकलीं। 
-बजट की कॉपी संसद भवन पहुंचीं। 

07:37 AM, 1st Feb
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे वित्तमंत्री का भाषण शुरू होगा। पिछले 4 बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पेपरलेस होगा।
-बजट से महिलाएं, किसान, युवा, गरीब समेत समाज के सभी तबकों को काफी उम्मीदें। 
-लोगों को बजट में एक्साइज ड्यूटी में कटौती की उम्मीद, इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती हैं।
-सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। इससे सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।
-बजट से पहले 7 रुपए घटे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम। 

11:57 PM, 31st Jan
शुक्रवार को बजट को दिया अंतिम रूप : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को अंतिम रूप दिया। उम्मीद है कि इसमें मध्यम वर्ग की कर कटौती की आकांक्षा और वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अर्थव्यवस्था की जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित किया जाएगा। सीतारमण एक फरवरी को रिकॉर्ड आठवां लगातार बजट पेश करेंगी। बजट के राजकोषीय रूप से विवेकपूर्ण होने के साथ-साथ इसमें कमजोर पड़ती आर्थिक वृद्धि को सहारा देने तथा उच्च कीमतों और स्थिर वेतनवृद्धि से जूझ रहे मध्यम वर्ग पर बोझ कम करने के उपाय शामिल होने की उम्मीद है।
 
वित्त मंत्रालय ने कहा- केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में केंद्रीय बजट 2025-26 को अंतिम रूप देते हुए बजट निर्माण प्रक्रिया में शामिल सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। यह बजट ऐसे समय में आएगा जब चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर चार साल के निचले स्तर 6.4 प्रतिशत पर आने का अनुमान है।
 
वित्त मंत्री द्वारा दोनों सदनों में पेश आर्थिक समीक्षा 2024-25 में अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.3-6.8 प्रतिशत रहेगी, जो विकसित राष्ट्र बनने के लिए आवश्यक वृद्धि दर से काफी कम है। आर्थिक समीक्षा में वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भूमि और श्रम जैसे क्षेत्रों में विनियमन और सुधारों की आवश्यकता बताई गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख