Hanuman Chalisa

नरेन्द्र मोदी की 2 और सीएम अखिलेश यादव की 6 रैलियां आज

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (12:46 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में अगले चरणों के मतदान से पहले चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रदेश में मतदान के 3 चरण संपन्न हो चुके हैं और 4 चरण बाकी हैं। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में विभिन्न दलों के नेताओं की रैलियां होंगी। 

 
पीएम नरेन्द्र मोदी की उरई और इलाहाबाद जिले में रैलियां होंगी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 4 रैलियों को संबोधित करेंगे। उमा भारती बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अलग-अलग क्षेत्रों में 6 सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बांदा, रायबरेली और इलाहाबाद जिले में चुनावी सभाएं होंगी। बसपा प्रमुख मायावती सुल्तानपुर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उत्तरप्रदेश में 2 विजय शंखनाद रैलियों को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे उरई के कोंच और दोपहर 1 बजे इलाहाबाद के अंडवा सराय, इनायत (फूलपुर) में उनकी चुनावी रैलियां होंगी।
 
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह दोपहर 12 बजे बस्ती जिले के काटनगंज में, दोपहर 1 बजे आम्बेडकर नगर के जलालपुर में, दोपहर 2 बजे सुल्तानपुर सदर के उडौली बारोसा में और अपराह्न 3.30 बजे चित्रकूट में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी नेत्री केंद्रीय मंत्री उमा भारती 20 फरवरी को दोपहर 12.45 बजे ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में, दोपहर 2.45 बजे झांसी जिले के मऊरानीपुर में और दोपहर 3.45 बजे बबीना में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
 
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह 11.30 बजे ऊंचाहार, रायबरेली, 12.20 बजे अमेठी, 1.15 बजे भदैया, 2.20 बजे सुल्तानपुर, 3.15 बजे सुल्तानपुर सदर और 3.50 बजे मिल्कीपुर, फैजाबाद में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बांदा, रायबरेली और इलाहाबाद में प्रचार करेंगे। दोपहर 12 बजे बांदा जिले के तिंदवारी में सत्यनारायण इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर उनकी जनसभा होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे रायबरेली जिले के नसीराबाद सेलोन में और अपराह्न 3.30 बजे इलाहाबाद जिले के कोरान में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 
 
बसपा प्रमुख मायावती सुल्तानपुर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनकी चुनावी सभा उघरपुर महेशरगंज में आयोजित होगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 हथियारबंद बदमाश 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार, स्पेशल विमान से पहुंचे DGP कैलाश मकवाना

TET मामले पर सक्रिय CM डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका, शिक्षकों के हित में बड़ा कदम

संभल में बड़ी कार्रवाई, ग्राम सभा जमीन से हटे अवैध कब्जे, लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी योगी सरकार

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

अगला लेख