Hanuman Chalisa

नरेंद्र मोदी का कटाक्ष- बीएसपी का नाम बदल गया है, 'बहनजी संपत्ति पार्टी' हो गया है'

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (13:14 IST)
उरई। यूपी के उरई में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1992 में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की एकता यात्रा लेकर चला था तो मुझे यहां आने का मौका मिला था। यूपी चुनाव किसकी सरकार बने और किसकी न बने, वहां तक सीमित नहीं है। बुंदेलखंड को तय करना है कि सपा-बसपा के चक्कर से निकलना है या नहीं। बुंदेलखंड के लोग किसी नेता की न सुनें। मेरी भी मत सुनिए, आप खुद सोचिए कि आपके साथ क्या हुआ। जो भी सरकारें आईं उन्होंने आपकी कोई गिनती ही नहीं की, लेकिन अब जो सरकार बनेगी उसमें बुंदेलखंड की आवाज को सुनने की व्यवस्था होगी। योजनाओं को लागू करने के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनेगा, जिससे हर सप्ताह रिपोर्ट ली जाएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि आज बसपा पार्टी कहां से कहां पहुंच गई। जब 8 नवंबर को जब मैंने टीवी पर आकर कहा कि जिन बड़े-बड़े लोगों ने गरीबों को लूटा है, वही हजार और 500 के नोट गरीबों को लौटाने होंगे।  जब मैंने नोटबंदी की और सपा और बसपा जो एक-दूसरे के घोर विरोधी हैं, एक साथ मिलकर नोटबंदी का विरोध करने लगे।
 
मायावती पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बहन जी ने कहा कि नोटबंदी को लेकर पूरी तैयारी नहीं की थी। सरकार ने नहीं की थी या आपने नहीं की थी। नोटबंदी से ज्यादा परेशानी इन्हें इस बात की है कि इन्हें तैयारी करने का मौका नहीं मिला। अब तो बीएसपी का नाम बदल गया है, बहुजन समाज पार्टी नहीं रह गया है। बीएसपी बहनजी संपत्ति पार्टी बन गई है।
 
उन्होंने आगे कहा कि गरीब से गरीब मां-बाप से पूछोगे कि आपकी क्या इच्छा है, तो वे बच्चों की अच्छी शिक्षा की बात करेंगे। मैं उत्तर प्रदेश की सरकार को पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि प्राथमिक शिक्षा में भारत के पहले 20 राज्यों में यूपी का नाम ही नहीं है। बुंदेलखंड की हालत तो और बुरी है। प्रति व्यक्ति आय में भी पहले 20 राज्यों में भी यूपी का नाम नहीं है। गरीबी ने यहां जड़ें जमाकर रखी हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख