Hanuman Chalisa

आरक्षण पर फिर बोला संघ, बढ़ाई भाजपा की मुश्किल

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (19:07 IST)
जयपुर। उत्तरप्रदेश चुनाव से ठीक पहले आरक्षण का विरोध कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक बार फिर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 
उल्लेखनीय है कि बिहार चुनाव से पहले भी संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण के खिलाफ बयान दिया था, जिसे विरोधी पार्टियों ने हाथोंहाथ लिया था। बिहार चुनाव में इसका खामियाजा भी भाजपा को उठाना पड़ा था। राजद और जदयू ने चुनावी सभाओं में इस बयान को जमकर भुनाया और भाजपा के खिलाफ चुनाव में माहौल बनाने में मदद मिली। 
 
जयपुर लिटरेचर फेस्टिबल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवक्ता मनमोहन वैद्य ने भी आरक्षण पर बयान देकर यूपी चुनाव से पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वैद्य ने कहा कि संघ तय सीमा से ज्यादा आरक्षण के पक्ष में नहीं है। इस पर पुनर्विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी जिस वर्ग को आरक्षण का लाभ मिलना था, वह नहीं मिल पाया। आरक्षण से अलगाववाद बढ़ता है। अत: आरक्षण के आधार पर समाज में भेदभाव समाप्त होना चाहिए।
 
वैद्य के मुताबिक सबको समान अधिकार और सामान शिक्षा मिलनी चाहिए, इसलिए एक वक्त के बाद आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए। इसके लिए उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि अंबेडकर भी हमेशा के लिए आरक्षण के पक्ष में नहीं थे। भाजपा के लिए वैद्य का ये बयान बड़ी मुसीबत बन सकता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां चुनाव जातिगत समीकरण अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।

वैध के बयान का विरोध शुरू : आरक्षण पर मनमोहन वैद्य के बयान के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि आरएसएस और भाजपा आरक्षण विरोधी हैं। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हम आरक्षण के साथ हैं, आरएसएस दलित विरोधी है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि संघ अंटशंट बक रहा है। 

बयान पर दी यह सफाई : मनमोहन वैद्य ने इस बयान पर सफाई दी है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए। इसे खत्म करने की बात कही थी। इससे अलगाववाद बढ़ता है। दलितों-पिछड़ों को आरक्षण मिलता रहे। 
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख