Hanuman Chalisa

उप्र में सपा अस्तित्‍व और बसपा वजूद बचाने उतरीं : स्मृति ईरानी

अवनीश कुमार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बुधवार को प्रदेश में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रही है अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तो वहीं सपा लड़ रही है अपना अस्तित्‍व बचाने के लिए और साथ ही बसपा लड़ रही है अपना वजूद बचाने के लिए। आज पूरे उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बेटी घर से स्कूल जाने के लिए भयभीत रहती है। थानों में न्याय नहीं मिल रहा।
 
प्रदेश की स्थिति यह हो गई है कि लखनऊ की एक बड़ी सपा नेत्री जो चुनाव लड़ रही हैं, वे अपनी विधानसभा में अराजकता और गुंडाराज न चलने का आश्‍वासन दे रही हैं। यदि आप लोगों ने भाजपा सरकार बनाई तो गुंडाराज खत्म होगा, महिलाएं और बेटियां सुरक्षित रहेंगी। 
 
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति एक बार चुनाव जीत जाता है तो दोबारा जीतने में कठिनाई होती है, परंतु हमारी पार्टी के महानाजी 6 बार चुनाव लगातार जीते तो निश्चित तौर पर उनकी कार्यशैली, आप लोगों का विश्‍वास और उन्होंने अपने को नेता नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में रखा और आप लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। 
 
उल्‍लेखनीय है कि आज केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कानपुर के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने आई थीं। 
Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

योगी सरकार का राष्ट्रचेतना महाभियान : ‘आनंदमठ’ और ‘महाराजा सुहेलदेव’ के मंचन से युवाओं में जगेगी राष्ट्रभक्ति

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं, नालायक औलादों को समझाना जरूरी, सामने खरदूषण तो शस्त्र उठाना होगा

अगला लेख