Hanuman Chalisa

खर्च को नहीं पचा पा रहा चुनाव आयोग!

अवनीश कुमार
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (18:54 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में जीत के लिए प्रत्याशी अपने क्षेत्र में जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पर जो खर्च का ब्योरा तैयार किया जा रहा है उसमें किसी ने 3 लाख तो किसी ने हजारों में अब तक खर्च किया है। प्रत्याशियों के इस ब्योरे को चुनाव आयोग हजम नहीं कर पा रहा है। इसके लिए अब सोमवार से आयोग प्रत्याशियों के रजिस्टर की जांच करना शुरू करेगा जिससे स्थित साफ हो पाएगी।
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव नामांकन वापसी की तिथि खत्म होने बाद इस समय चरम पर चल रहा है। जनपद की 10 विधानसभाओं के 100 प्रत्याशी एक-दूसरे से पीछे न रह जाए, इसके लिए दिल खोलकर रुपए खर्च कर रहे हैं, पर चुनाव आयोग को जो ब्योरा देना है, उस पर पूरी तरह से कंजूसी दिखा रहे हैं।
 
रविवार तक प्रत्याशियों ने जो खर्च का ब्योरा दिया है, उसे चुनाव आयोग किसी भी हाल में सही नहीं मान रहा है जिसके चलते अब प्रत्याशियों के रजिस्टर खर्च का मिलान चुनाव अधिकारी सोमवार से शुरू करेंगे। एक्सपेंडिचर मॉनिटिरिंग सेल के नोडल अफसर और मुख्य कोषाधिकारी शिवसिंह ने बताया कि सोमवार से प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस, जनसंपर्क, बैनर, पोस्टर और बैठकों की वीडियोग्राफी को देखा जाएगा। इसके साथ ही उनके खर्च रजिस्टर का मिलान किया जाएगा। 
 
अगर खर्च के ब्योरे पर नजर डालें तो किदवई नगर के भाजपा प्रत्याशी महेश ने अब तक अपनी विधानसभा में सबसे ज्यादा (3,05,817 रुपए) खर्च किया है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने लगभग डेढ़ लाख, बसपा प्रत्याशी ने करीब 40 हजार 310, बिल्हौर से सपा प्रत्याशी शिवकुमार बेरिया ने 1,85,396, बसपा प्रत्याशी ने 78,000 व भाजपा प्रत्याशी भगवती सागर ने 40,547 रुपए खर्च किए हैं।
 
इसी तरह कल्याणपुर से सपा प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च किया है। गोविन्द नगर में बसपा प्रत्याशी निर्मल तिवारी ने सबसे अधिक खर्च किया। कैंट से भाजपा उम्मीदवार रघुनंदन सिंह भदौरिया, आर्यनगर से एआईएमआईएम के प्रत्याशी रवि उल्लाह मंसूरी, बिठूर सपा के मुनीन्द्र शुक्ला ने 2 लाख 52 हजार रुपए खर्च कर सबसे आगे हैं। 
 
उपजिला निर्वाचन अधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि जिस तरह से प्रत्याशियों का खर्च ब्योरा आ रहा है उससे कहीं-न-कहीं आचार संहिता का उल्लंघन की बात सामने आ रही है। सोमवार से आयोग के अधिकारी सभी प्रत्याशियों के खर्चे के ब्योरों की विधिवत जानकारी जुटाएंगे। अगर किसी ने सही जानकारी नहीं दी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख