Hanuman Chalisa

तुम सम पुरुष न मोह सम नारी, यूपी लूटो बारी-बारी...

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (17:16 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावी दंगल में हर नेता एक-दूसरे को कमजोर करने में जुटा है। कभी जुमलों का सहारा लिया जाता है, तो कभी शायरी व दोहों का। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कानपुर के एक होटल में प्रेस वार्ता कर अखिलेश यादव व मायावती पर जमकर हमला बोला। कहा कि मायावती को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। अगर वे यह कहें कि 'तुम सम पुरुष न मोह सम नारी, यूपी को लूटो बारी-बारी....' तो बेहतर होता।
उन्होंने कहा कि गत 14 वर्षों से उत्तरप्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। अपराध चरम पर हैं और अपराधियों ने थानों को अपना अड्डा बना लिया है। महिलाएं घरों से निकलने से पहले 100 बार सोचती हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 5 साल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर वे चुप्पी साधे रहीं और अब चुनाव आ गए तो फिर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने के लिए अखिलेश को भ्रष्टाचारी करार दे रही हैं, जो उनकोशोभा नहीं देता।
 
आपने आगे कहा कि मायावती ने जो काम अपने शासनकाल में किया, वही अखिलेश ने किया। प्रदेश की जनता अब अच्छी तरह से समझ चुकी है कि भ्रष्टाचार का खात्मा प्रदेश से तभी होगा, जब भाजपा की सरकार होगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही सबसे पहले कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा जिससे कि प्रदेश की महिलाओं में खौफ नाम की कोई चीज नहीं बचेगी। भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जो विकास एक ही समाज का नहीं करती, बल्कि सबका करती है। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय, किरण पांडेय आदि मौजूद रहे।
 
पंक्चर साइकिल को दे रहे धक्का : कांग्रेस-सपा गठंबधन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साइकिल पंक्चर हो गई है। इसी के चलते अखिलेश ने पायलट पिता के लड़के राहुल गांधी को धक्का देने के लिए रख लिया है। आपने आगे कहा कि प्रदेश की जनता इस गठबंधन को पूरी तरह से नकारने जा रही है।

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

अगला लेख