Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश के 8 जनपद होंगे महत्वपूर्ण

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (12:54 IST)
उत्तरप्रदेश में 5वें चरण में होने वाले 11 जिलों की 52 सीटों में से पिछले विधानसभा 2012 के चुनाव में 8 जनपदों के 8 विधानसभा क्षेत्र, जहां मात्र 2 प्रतिशत से जीत-हार हुई थी।
गौरीगंज में जीत का अंतर मात्र 0.28 प्रतिशत रहा, जहां से सपा के राकेश प्रताप सिंह विजयी रहे, जबकि कांग्रेस के मो. नईम कांग्रेस दूसरे स्थान पर रहे थे। उतरौला जीत का अंतर 0.60% रहा, जहां आरिफ अनवर हाशमी सपा 24.04% विजयी विजयी रहे, धीरेन्द्र प्रताप सिंह बसपा 23.44% दूसरे स्थान पर रहे। 
 
डोमरियागंज में जीत का अंतर 0.90% रहा, जहां पीईसीपी के कमाल यूसुफ मालिक (25.14%) ने बसपा उम्मीदवार सैयद खातून बसपा (24.24%) को पराजित किया।  बीकापुर जीत का अंतर 0.93% रहा, जहां सपा के मित्रसेन यादव (27.38%) विजयी रहे। उन्होंने बसपा के फिरोज खान (26.45%) को हराया। 
 
तिलोई जीत का अंतर 1.47% रहा, जहां कांग्रेस के मोहम्मद मुस्लिम (33.12%) विजयी रहे, जबकि सपा के मयंकेश्वर शरण (31.65%) दूसरे स्थान पर रहे। महसी में जीत का अंतर 1.54% रहा। यहां पर कांग्रेस के कृष्णकुमार ओझा (25.04%) विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश्वर सिंह (23.50%)  को पराजित किया।
 
बांसी सीट पर जीत का अंतर 1.72% रहा, जहां भाजपा के जय प्रताप सिंह (28.10%) विजयी रहे। यहां सपा के लालजी (26.38%) दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह मटेरा में भी जीत का अंतर 1.75% ही रहा। यहां पर सपा के याशर शाह (26.16%) ने कांग्रेस के अली अकबर (24.43%) को पिछले चुनाव में पटकनी दी थी। इस बार के चुनाव में यह देखना रोचक होगा कि इस सभी सीटों पर जीत का अंतर क्या रहता है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख