Hanuman Chalisa

मुझे गुजरात के गधों के बारे में जानना भी नहीं है : अखिलेश यादव

Webdunia
बहराइच। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'गुजरात के गधों' के प्रचार को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग में अपने गुजराती समकक्ष विजय रूपानी को जवाब देते हुए कहा कि वे अब गधों के बारे में जानना ही नहीं चाहते।
अखिलेश ने यहां आयोजित चुनावी सभा में 'गुजरात के गधों' वाली अपनी हाल की टिप्पणी पर गुजरात के मुख्यमंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि बहराइच में शेर भी है, चीता भी है। कतर्नियाघाट में तो घड़ियाल भी हैं, मैं इस बात को बढ़ाना नहीं चाहता था, लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हमारे गधों के बारे में पता नहीं है। इस पर हम कहते हैं कि हमें गधों के बारे में जानना भी नहीं है। हमें तो काम के बारे में बात करनी है। 
 
मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने गत 20 फरवरी को रायबरेली के ऊंचाहार में आयोजित चुनावी सभा में गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग के टीवी विज्ञापन की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि एक गधे का विज्ञापन आता है। मैं सदी के महानायक से अपील करता हूं कि वे गुजरात के गधों का प्रचार ना करें। इस पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मंगलवार को कहा था कि अखिलेश ने यह टिप्पणी करके गुजरात का अपमान किया है।
 
ज्ञातव्य है कि गुजरात पर्यटन के ब्रांड एम्बेसेर अमिताभ 'वाइल्ड एस सेंक्चुरी' के टीवी विज्ञापन में गुजरात के कच्छ स्थित रण में स्थित अभयारण्य में रहने वाले जंगली गधों की खूबियां गिनाते दिखते हैं और वे पर्यटकों से अभयारण्य में आने का आग्रह करते नजर आते हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

योग दिवस : परिषदीय विद्यालयों में गूंजा 'स्वस्थ जीवन' का मंत्र, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

अगला लेख