Hanuman Chalisa

प्रयासों के बावजूद मतदाताओं में उदासीनता क्यों?

संदीप श्रीवास्तव
गुरुवार, 9 मार्च 2017 (14:04 IST)
मतदाताओं के पास असीम शक्ति होने के बावजूद वे उसका पूर्णरूप से उपयोग करने में फिर क्यों उदासीन दिखे? जबकि चुनाव आयोग ने मतदाताओं के पास उनकी पॉवर को जाग्रत करने, उन्हें प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूक कार्यक्रम युद्धस्तर पर अनवरत रूप से पूरे प्रदेशभर में चलाए। 
 
आम जनमानस से लेकर बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला व विद्यार्थियों आदि सभी वर्गों को जोड़कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास इसी उद्देश्य से किया गया था कि हो सकता है कि इस बार मत प्रतिशत में भारी वृद्धि हो।
 
इसीलिए जिधर देखो उधर मतदान जागरूकता के ही कार्यक्रम चल रहे थे। यहां तक कि उत्तरप्रदेश के फैजाबाद जनपद के जिला कारागार में जेल अधीक्षक आरके मिश्र द्वारा चुनाव आयोग के अभियान में सहयोग करते हुए जेल में निरुद्ध कैदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों व जेल से रिहा हो रहे कैदियों को मतदान अवश्य करने के लिए जागरूक करने का अनूठा कार्यक्रम चलाया गया।
 
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश से जिला, जिले से गांव की गलियों तक अभियान चलाते हुए जन-जन को जागृत करने का बीड़ा उठाया गया जिसका परिणाम भी नजर आया। जहां पिछले विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत 59.40% था, वह इस बार के विधानसभा चुनाव में 60.83% हो गया।
 
इस बार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 14.12 करोड़ हो गई जिसमें से लगभग 8.5 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मत प्रतिशत को आगे ले जाने का काम किया, जो कि आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मत प्रतिशत है।
 
प्रदेश में सर्वाधिक मतदान अमरोहा जिले के नोगांव के जागरूक मतदाताओं की बदौलत 72% प्रतिशत रहा, जबकि चुनाव आयोग ने प्रदेश में मत प्रतिशत को बढ़ावा देने के लिए अपने मतदान जागरूकता कार्यक्रमों में आम व्यक्ति से लेकर देश की महान हस्तियों, बुद्धजीवियों एवं समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों व सोशल मीडिया के साथ मिलकर प्रदेश के सभी मतदाताओं को जागरूक करने, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी जिसके फलस्वरूप परिणाम आगे ही आया लेकिन जितनी अपेक्षा की जा रही थी उतना नहीं। मतदाताओं की उदासीनता इस बार भी दिखी।
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख