5 राज्यों के चुनाव के बीच 'सुरसा' हुई महंगाई, BJP के लिए बनी चुनौती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (11:45 IST)
कोरोनाकाल के भयानक दौर के बीच देश की जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2021 में खुदरा महंगाई दर 5.59 प्रतिशत हो गई, जो 6 माह का उच्चतम स्तर है। तेल, चीनी, फल, ईंधन, कपड़े सभी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सुरसा के मुंह के समान बढ़ती महंगाई भाजपा के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। 
 
बढ़ती महंगाई ने विपक्ष को एक बड़ा हथियार दे दिया है। कांग्रेस ने अपने नेताओं से भी कहा कि वे महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं। उसने नवंबर से ही महंगाई के खिलाफ रैली निकाली शुरू कर दी है। 
ALSO READ: राजभर का दावा- 20 जनवरी तक योगी सरकार के 18 मंत्री देंगे इस्तीफा
समाजवादी पार्टी से लेकर बसपा ने भी महंगाई पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। चुनावों में महंगाई का मुद्दा भाजपा के लिए परेशानी बन सकता है। भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि 1998 में दिल्ली में प्याज की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। 
 
2013 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के समय औसतन महंगाई दर 10.92 फीसदी थी। और 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। चुनावों में महंगाई का मुद्दा भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती रहेगा। अब देखना है कि पार्टी के नेता इस मुद्दे से ध्यान हटाकर वोटरों को अपनी ओर खींचते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख