Hanuman Chalisa

कांग्रेस की पूर्वांचल से शुरू होगी 'प्रतिज्ञा रैली', प्रियंका गांधी लेंगी जनता से 7 वचन निभाने का संकल्प

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (16:20 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को मात्र कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं जिसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तो वहीं इस बार कांग्रेस भी उत्तरप्रदेश के अंदर कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
 
2022 की तैयारियां उत्तरप्रदेश में शुरू कर दी गई है जिसके चलते कांग्रेस द्वारा प्रतिज्ञा रैली/ 'हम वचन निभाएंगे' के नाम से एक बस यात्रा निकाली जाएगी, जो कि बनारस, अयोध्या, सहारनपुर, आगरा और झांसी जैसे उत्तरप्रदेश के 5 अलग-अलग हिस्सों से निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत वाराणसी से करने जा रही है।
 
प्रतिज्ञा रैली/ 'हम वचन निभाएंगे' की शुरुआत 10 अक्टूबर को वाराणसी में जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज में प्रियंका गांधी करेंगी। इस दौरान आम लोगों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगी और रैली में 7 वचनों के साथ चुनावी शंखनाद करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कूष्मांडा, बाबा कालभैरव दरबार का दर्शन भी करेंगी।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने बताया कि 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ और दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा देवी के दर्शन करेंगी और इसके बाद वे रैली में जनता को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि इस रैली में प्रियंका गांधी जनता को 7 वचन देंगी और सरकार बनने के बाद सबसे पहले इन सभी 7 वचनों को निभाएंगी। उन्होंने बताया कि अब ये 7 वचन क्या हैं, इसका खुलासा रैली वाले दिन ही खुद प्रियंका गांधी करेंगी। गौरतलब है कि लखीमपुर में हुए कांड में योगी सरकार जमकर हल्ला बोलने के बाद प्रियंका गांधी पूर्वांचल से ही 2022 विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही हैं जिसको लेकर कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख